Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेलंगाना-भाजपा एजेंट पर वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का आरोप:30 लोगों के नाम पर फॉर्म-7 भरा, सभी मुस्लिम; यह नाम काटने के लिए इस्तेमाल होता है

    12 hours ago

    1

    0

    हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली में पुलिस ने भाजपा के एक बूथ लेवल एजेंट (BLA) के खिलाफ मुशीराबाद विधानसभा क्षेत्र में 30 मुस्लिम व्यक्तियों के नाम पर फर्जी फॉर्म 7 भरने के आरोप में FIR दर्ज की है। SIR के तहत दावे-आपत्तियां खत्म होने से एक दिन पहले पुलिस ने यह कार्रवाई की। वोटर्स के नाम पहले से छपे हुए थे भाजपा के एस बालाचंदर के खिलाफ एफआईआर मुशीराबाद निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी टी प्रवीण कुमार रेड्डी की शिकायत पर दर्ज की गई थी। प्रारंभिक जांच में कथित तौर पर यह सामने आया कि उनके द्वारा जमा किए गए फॉर्म 7 में संबंधित वोटर्स के नाम पहले से छपे हुए थे। भाजपा के विरोधियों ने इसे इस बात का सबूत बताया है कि फॉर्म 7 भाजपा कार्यालय से केंद्रीय रूप से तैयार किए गए थे। हैदराबाद के बहादुरपुरा और गोशामहल निर्वाचन क्षेत्रों में भी पहले से छपी मतदाता जानकारी वाले इसी तरह के फॉर्म मिलने की खबरें आई हैं। जिन 30 लोगों के खिलाफ बालाचंदर ने वोटर लिस्ट से नाम हटवाने के लिए फॉर्म 7 जमा किए थे, उनमें कांग्रेस का एक BLA भी शामिल है। पहले से नाम छपे हुए फॉर्म लाने का आरोप FIR के अनुसार - अधिकारियों ने बताया कि 1 अक्टूबर को किए गए व्यक्तिगत वेरिफिकेशन से पता चला कि BLA के बताए सभी 30 लोग हैदराबाद के मुशीराबाद के निवासी थे। FIR में कहा गया है, इसलिए, संबंधित फॉर्म-7 स्वीकार नहीं किए जा सकते और इन्हें अस्वीकार किया जाना चाहिए। बालाचंदर पर BNS और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। फर्जी फॉर्म 7 भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें सोमवार को तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. सुदर्शन रेड्डी ने राज्य के जिला कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को फर्जी फॉर्म 7 भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा, क्योंकि उनके संज्ञान में ऐसे मामले आए हैं। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया कि गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र में भी मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने के लिए "फर्जी" फॉर्म 7 दाखिल किए गए थे। ओवैसी ने कहा, "सीईओ से हमारी गुजारिश है कि मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले किसी को भी न बख्शा जाए।" भाजपा का इनकार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने मतदाताओं को हटाने के पार्टी के किसी भी प्रयास से इनकार किया है और कांग्रेस पर चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था के खिलाफ जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें: SIR के फॉर्म-6 विवाद पर राहुल vs भाजपा:BJP बोली- इसे सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया; राहुल ने कहा था- गैरकानूनी बदलाव किए गए भाजपा ने मंगलवार को राहुल गांधी के फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर लगाए आरोपों पर जवाब दिया। प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया है। SIR के लिए इसके साथ एक अतिरिक्त घोषणापत्र जोड़ा गया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    DRDO के एडवांस्ड हाई-एल्टीट्यूड पैराशूट का पहला लाइव जंप:16000 फीट की ऊंचाई से कूदे जवान; यहां हवा की कमी, इसलिए पैराशूट कंट्रोल करना चुनौती
    Next Article
    गुजरात के दाहोद में प्रेमी जोड़े ने सुसाइड किया:इंस्टग्राम पर लाइव आए, 50 लोगों के साथ परिवार वालों ने भी देखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment