Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेलंगाना के सरकारी स्कूल में एआई से पढ़ाई:105 सीटों के लिए 3500 आवेदन आए; मंत्री ने डिजिटल स्कूल के लिए ट्रस्ट से ₹8 करोड़ दिए

    5 hours ago

    2

    0

    तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से 104 किमी दूर नलगोंडा स्थित कोमटिरेड्डी प्रतीक सरकारी स्कूल का पूरी तरह कायाकल्प किया गया है। अब यह एसी कैंपस, 36 स्मार्ट क्लास, आधुनिक लैब, लाइब्रेरी और एआई आधारित पढ़ाई से लैस मॉडल सरकारी स्कूल बन गया है। स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर है। कक्षा 2 और 3 के लिए खेल व गतिविधि आधारित शिक्षण, कहानी, फॉनिक्स, ऑडियो-वीडियो और प्रैक्टिकल लर्निंग की व्यवस्था की गई है। पर्यावरण शिक्षा के लिए किचन गार्डन भी बनाया गया है। स्कूल में स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल, डाइनिंग हॉल और हर मंजिल के लिए लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध है। ये सभी सुविधाएं छात्रों को पूरी तरह नि:शुल्क दी जा रही हैं। तेलंगाना के सड़क और भवन मंत्री कोमाटिरेड्डी ने अपने ट्रस्ट से 8 करोड़ रुपये खर्च कर स्कूल का पुनर्निर्माण कराया है। सीटें सीमित होने से समय पर आवेदन करने वाले छात्रों को ही प्रवेश मिला है, जिससे एडमिशन के लिए पैरेंट्स की लंबी लाइन लग रही हैं। 105 सीटों के लिए 3500 आवेदन आए स्कूल में 12 शिक्षक और करीब 250 बच्चे हैं। अब तक 3500 आवेदन फार्म अभिभावक ले जा चुके हैं। इनमें से 2084 आवेदन फार्म जमा भी हो गए हैं। लेकिन सीटें सिर्फ 105 हैं। मंत्री ने सरकार को प्रपोजल दिया है कि इस स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जाए। हादसे में गुजरे बेटे की याद में बनाया मंत्री कोमटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा कि मेरे 19 साल के बेटे प्रतीक की 2011 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसकी याद को बनाए रखने के लिए मैंने मन बनाया था कि बेटे की याद में एक स्कूल बनाऊंगा या किसी स्कूल की मदद करूंगा, जहां शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाई जा सके। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… स्कूल में तैयार होंगे इंसान जैसे रोबोट:मेयो कॉलेज में बनी 7 करोड़ की AI लैब अजमेर में राजकुमारों के लिए खोले गए स्कूल मेयो कॉलेज को 150 साल पूरे हो गए हैं। रॉयल लुक और महल की तरह बना यह स्कूल तकनीक के मामले में भी आगे है। यहां एडवांस AI लैब बनाई गई है। करीब 7 करोड़ की इस लैब का खर्च मेयो कॉलेज के ही पूर्व स्टूडेंट ने उठाया है। इस लैब में बच्चे मानव जैसा रोबोट बनाना सीखेंगे। इसका GPU बेस सर्वर होगा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशा भोसले के वो 4 गाने जिसमें बहन लता मंगेशकर संग की जुगलबंदी, दोनों ने 92 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया
    Next Article
    बैक टू वॉर! ट्रंप फिर दे सकते हैं ईरान पर भीषण बमबारी का आदेश, WSJ की रिपोर्ट में दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment