Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेलंगाना में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात! महिला ने ‘टॉयलेट क्लीनर’ का इंजेक्शन लगाकर की पति की हत्या

    19 minutes ago

    2

    0

    तेलंगाना के निज़ामाबाद ज़िले से एक ऐसी सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल अपने पति को छत से नीचे फिंकवाया, बल्कि जब वह बच गया, तो अस्पताल में इलाज के दौरान उसके हाथ में लगे कैनुला (Medical Cannula) के ज़रिए टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन लगाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की मां ने एक जुलाई को शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें 30 जून को अपने बेटे प्रशांत (35) की मौत के बारे में पता चला, वह एक खाड़ी देश में काम करता था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने बेटे के घर आने और उसकी मौत से जुड़ी घटनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने अपनी बहू संध्या पर संदेह जताते हुए कहा कि उनके बेटे की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है।इसे भी पढ़ें: Bangladesh NCP Rally Blast | ढाका के पास बांग्लादेश NCP की रैली में जोरदार बम धमाका, शेख हसीना विरोधी कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ पुलिस ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के अनुसार, संध्या (32) का अनिल (35) नाम के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। पुलिस की एक विज्ञप्ति के अनुसार, संध्या और अनिल ने प्रशांत को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी क्योंकि उन्हें लगता था कि वह उनके संबंधों में बाधा था। उन्होंने प्रशांत की हत्या की योजना को अंजाम देने के लिए वेंकट साई नाम के एक व्यक्ति की मदद ली। विज्ञप्ति के अनुसार, योजना के तहत साई 29 जून को प्रशांत के घर गया और उसे काफी मात्रा में शराब पिलाई। इसके बाद वह प्रशांत को इमारत की छत पर ले गया और संध्या के फोन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार उसे नीचे धक्का दे दिया।इसे भी पढ़ें: दुनिया की 'लाइफलाइन' पर बारूदी हमला! होर्मुज़ में तेल टैंकर को बम से उड़ाया, धधकते समंदर के बीच ईरान पर गहराया शक  हालांकि, प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन उसकी मौत नहीं हुई। इसके बाद संध्या और साई उसे इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल ले गए। बाद में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन फिर उसे घर वापस ले आए। विज्ञप्ति के अनुसार, अनिल के उकसाने पर संध्या ने कैनुला के जरिए प्रशांत के शरीर में टॉयलेट क्लीनर और बेहोशी की दवा वाला इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद संध्या ने प्रशांत को चारपाई से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप की मनमानी! फीफा वर्ल्ड कप, नाटो, ब्रिक्स, ईरान.. ये है खुलेआम धमकियों का पूरा चिट्ठा
    Next Article
    Delhi में हरियाली का महाअभियान: CM रेखा गुप्ता और Amit Shah ने 70 लाख पेड़ लगाने की रखी नींव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment