Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तिलक समारोह में गए बुजुर्ग का शव तालाब में मिला:रायबरेली में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच शुरू

    22 hours ago

    2

    0

    रायबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के छीछे मऊ ग्राम सभा में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शंभू पुत्र रामदीन, निवासी पूरे दमन सिंह मंजरे रामगढ़ के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है। तालाब के किनारे स्थित बाग में जानवर चराने गए बच्चों ने तालाब में शव देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर गांव के लोग तालाब किनारे जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 65 वर्षीय बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है और जांच पड़ताल में जुट गई है। इस पूरे मामले पर जगतपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में ले लिया गया है और पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही:देवरिया नगर पालिका ईओ को डीएम ने दी चेतावनी
    Next Article
    गोरखपुर में तेज धूप और उमस से लोग बेहाल:25 जून से बारिश के आसार, 4-5°C तक गिरेगा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment