Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तुलसी घाट के सामने मोटरबोट और नाव की टक्कर:परिवार के 5 लोगों को नाविक ने बचाया, छोटी नाव गंगा में समाई

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में सोमवार को बड़ा हादसा सामने आया है। तुलसी घाट के सामने गंगा नदी में मोटरबोट और चप्पू से चलने वाली नाव की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटी नाव गंगा में ही डूब गई। हालांकि उसमें शामिल सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। हादसा कैसे हुआ? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिवार ने अस्सी घाट से नाव बुक की थी। नाव में सवार लोग गंगा स्नान के लिए तुलसी घाट के सामने रेती की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरबोट ने सीधे आकर नाव में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद नाव असंतुलित होकर पलट गई और कुछ ही पलों में गंगा में समा गई। नाव में कुल पांच लोग सवार थे। नाविकों ने सभी को सुरक्षित दूसरे नाव में शिफ्ट किया हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद नाविकों ने साहस दिखाते हुए पांच लोगों को पानी से बाहर निकाला। मौके पर जल पुलिस और पीएसी की टीम भी पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रशासन के मुताबिक, डूबने वालों की पहचान दिलीप, दर्शना, रोहित, दीपाली और देवयानी के रूप में हुई है। इनमें से एक परिवार महाराष्ट्र के पुणे से और दूसरा परिवार हैदराबाद से वाराणसी दर्शन के लिए आया था सभी सुरक्षित हैं। प्रशासन की जांच शुरू घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया है। पुलिस ने मोटरबोट चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोटरबोट की तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीवी से घर में आग, दहेज का सामान जला:फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, बेटी के दहेज का सामान राख
    Next Article
    प्रयागराज के TPS छात्रों ने किया IIT कानपुर का भ्रमण:सुपरकंप्यूटर परम संग्राहक और ड्रोन तकनीक की जानकारी ली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment