Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टिम डेविड IPL 2027 के पहले मैच से सस्पेंड हुए:फाइनल में अंपायर की तरफ आइस बैग फेंका था; 50% मैच फीस भी कटी

    10 hours ago

    1

    0

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज टिम डेविड को IPL 2027 के पहले मैच से सस्पेंड कर दिया गया है। IPL 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन पर उन पर 50% मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया है। अंपायर नितिन के ऊपर आइस बैग फेंका डेविड ने गुजरात की पारी के 10वें ओवर के दौरान अंपायर नितिन मेनन की तरफ आइस बैग फेंका था। इस घटना को IPL आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन के तहत माना गया। 5 डिमेरिट पॉइंट हुए डेविड को इस मामले में दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए गए। इसके साथ ही IPL 2026 सीजन में उनके कुल डिमेरिट पॉइंट पांच हो गए। नियमों के अनुसार, पांच डिमेरिट पॉइंट होने पर खिलाड़ी को अगले सीजन के पहले मैच में निलंबित किया जाता है। इससे पहले भी डेविड दो बार लेवल-1 उल्लंघन कर चुके थे। उन्होंने मैच नंबर 20 में पहला उल्लंघन किया था, जिसके लिए उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट मिला था। इसके बाद मैच नंबर 54 में दूसरा उल्लंघन हुआ, जिसमें उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट दिए गए थे। अनुच्छेद 2.9 के तहत सजा IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के तहत यह उल्लंघन दर्ज किया गया। यह नियम मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति की ओर अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद या क्रिकेट उपकरण जैसी किसी वस्तु को फेंकने से जुड़ा है। इसी वजह से डेविड IPL 2027 में RCB के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। अगर वह अगले सीजन में किसी दूसरी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होते हैं, तो उस टीम के लिए उनका पहला मैच निलंबन के तहत छूट जाएगा। डेविड ने सीजन में 305 रन बनाए बेंगलुरु के फिनिशर टिम डेविड ने IPL 2026 में 16 मैचों में 305 रन बनाए। उनका औसत 33.89 और स्ट्राइक रेट 188.27 रहा। उन्होंने एक अर्धशतक लगाया, जिसमें नाबाद 70 रन उनकी बेस्ट पारी रही। सीजन में डेविड ने 22 चौके और 23 छक्के जड़े। डेविड ने अब तक 66 IPL मैचों में 1151 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.89 और स्ट्राइक रेट 177.08 है। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं। बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लगातार दूसरी बार IPL जीत लिया। टीम ने रविवार को फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। विराट कोहली ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टिम डेविड ने 17 बॉल पर 24 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और एक छक्का भी लगाया। डेविड को अरशद खान ने जोश हेजलवुड के हाथों कैच कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैभव सूर्यवंशी पर IIM इंदौर स्टडी करेगा:माइंडसेट-मैनेजमेंट का स्कैन होगा, पता करेंगे 15 साल में कैसे बने सिक्सर किंग; IPL 2026 में 72 छक्के मारे
    Next Article
    खराब रोशनी से टेस्ट मैच नहीं रुकेगा:ICC ने गुलाबी गेंद के ट्रायल की मंजूरी दी; वनडे में हेड कोच मैदान पर जा सकेंगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment