Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘तुम मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होने दूंगा’:वाराणसी में प्रेमी ने MSC छात्रा को भेजा मैसेज, 3 दिन बाद बाथरूम में लाश मिली

    18 hours ago

    1

    0

    ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं। अगर तुम मेरी नहीं हुई तो किसी और की नहीं होने दूंगा। तुम सगाई और शादी से इनकार कर दो। घरवालों से कह दो कि तुम मुझसे प्यार करती हो और मुझसे ही शादी करोगी। हम दोनों साथ रहेंगे तो खुश रहेंगे।’ ये मैसेज MSC छात्रा श्रेया की हत्या करने वाले आरोपी उसके प्रेमी विवेक चौबे ने करीब एक हफ्ते पहले भेजा था। विवेक ने उससे घर से भागकर शादी करने के लिए भी कहा था। उसने लिखा था- हम दोनों घर से भाग चलते हैं। हर हाल में मैं आपसे ही शादी करूंगा। मां बेटी को तलाशते हुए प्रेमी के कमरे तक पहुंचीं गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे 3 दिन से लापता MSC छात्रा की लाश उसके प्रेमी के बाथरूम से मिली। बेटी की तलाश में जुटी मां प्रेमी के कमरे तक पहुंचीं। गेट खोलते ही उन्हें तेज बदबू आई। अंदर बाथरूम में देखा तो बेटी की सड़ी-गली लाश पड़ी थी। मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। छात्रा की मां ने प्रेमी विवेक पर बेटी का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया- 17 अगस्त को बेटी कॉलेज गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला तो थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन बच्छांव में मालवीय इंटर कॉलेज के पास मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कमरे का गेट नहीं खोला। गुरुवार सुबह छात्रा की मां उसके प्रेमी के ननिहाल पहुंचीं। वहां से उन्हें कमरे की चाबी मिली। इसके बाद वह दोबारा मोबाइल की लोकेशन वाली जगह पर पहुंचीं। कमरे का गेट खोलने पर बाथरूम में बेटी की लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के बाद से छात्रा का प्रेमी विवेक चौबे फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना रोहनिया इलाके की है। "प्यार ही एकमात्र मौसम है" का स्टेट्स लगाया था करीब 15 दिन पहले आरोपी विवेक चौबे ने वॉट्सऐप पर एक रोमांटिक कोट का स्टेटस लगाया था। खास बात यह है कि इसी कोट को उसने 2017 में फेसबुक पर भी पोस्ट किया था। स्टेटस में उसने प्यार को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर की थीं। उसने लिखा था- ‘एक ऐसी दूसरी दुनिया है, जहां हम साथ हैं। वहां गर्मी और बारिश का मौसम नहीं होता, सिर्फ प्यार ही एकमात्र मौसम है। आगे लिखा- ‘वहां पानी की कमी है। बादलों से बारिश की जगह प्यार भरे चुंबन बरसते हैं। जमीन पर घास नहीं है, तुम्हारी गर्म गोद ही मेरी जमीन है। तुम्हारी आंखें मुझे मदहोश करने के लिए काफी हैं और तुम्हारे बाल मुझे छांव देने के लिए। तुम्हारा प्यार मेरी दुनिया को भरने के लिए काफी है। उम्मीद है कि कोई इसे धुंधला नहीं करेगा। स्टेटस में उसने आगे लिखा- गुलाब मुझे तुम्हारे होंठों की याद दिलाते हैं और तुम्हारे गाल सफेद पंख जैसे हैं। एक ऐसी दूसरी दुनिया है, जहां हम साथ हैं। देखिए घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… माता-पिता की इकलौती बेटी थी श्रेया श्रेया उपाध्याय (22) राजातालाब के मरुई-जमुनी गांव के रहने वाले सुनील उपाध्याय की इकलौती बेटी थी। सुनील चंदापुर चौराहे पर कपड़े की दुकान चलाते हैं। श्रेया जगतपुर पीजी कॉलेज में एमएससी फर्स्ट ईयर में पढ़ रही थी। करीब 1 महीने पहले श्रेया का रिश्ता पास के गोतवा गांव के एक युवक से तय हुआ था। कुछ दिन पहले ही रिंग सेरेमनी हुई थी। परिवार ने तिलक के लिए 26 नवंबर और शादी के लिए 20 फरवरी 2027 की तारीख तय की थी। घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदारी के जरिए हुई थी पहचान चोलापुर के नियार डीह गांव का रहने वाला विवेक का ननिहाल जमुनी गांव में है। उसके दो मामा हैं। बड़ा मामा नियार और छोटा मामा मिर्जापुर के सीखड़ गांव में रहता है। विवेक का अक्सर नियार आना-जाना था। इसी वजह से श्रेया से उसकी मुलाकात हुई थी। शादी दूसरी जगह तय होने के बाद विवेक उस पर सगाई तोड़ने का दबाव बनाने लगा। श्रेया उसकी बातों को नजरअंदाज करने लगी थी। परिजनों के मुताबिक, वह कई बार उसे समझाती थी कि अब शादी तय हो चुकी है। कोरोना काल में परिवार के करीब आया था विवेक चौबे कोरोना के समय श्रेया के घर आया था। वह कई दिनों तक परिवार के साथ रहा। इसी दौरान सभी से घुल-मिल गया। वह श्रेया की पढ़ाई में मदद करने लगा। कॉलेज आने-जाने के दौरान भी उसके साथ रहता था। कुछ समय बाद विवेक ने रोहनिया में किराए पर कमरा ले लिया। वह एक ग्रामीण बैंक में काम करता था और फील्ड विजिट के दौरान इसी कमरे में रुकता था। काम के बीच वह कॉलेज पहुंचकर श्रेया से मिलता था। आरोप है कि कई बार वह उसे अपने कमरे पर भी ले गया। 18 अगस्त को मैसेज करके मिलने के लिए बुलाया परिजनों के मुताबिक, 17 और 18 अगस्त को भी विवेक ने श्रेया को कई बार फोन और वॉट्सऐप मैसेज किए। उसने मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि कॉलेज जाने के लिए निकली श्रेया को रास्ते में विवेक मिल गया। वह उसे बहला-फुसलाकर अपने किराए के कमरे पर ले गया। 18 को कॉलेज जाने के बाद नहीं लौटी 18 अगस्त की सुबह करीब पौने 9 बजे श्रेया कॉलेज के लिए निकली थी। वह आमतौर पर दोपहर 12 से 1 बजे के बीच घर लौट आती थी। उस दिन 2 बजे तक घर नहीं पहुंची तो परिवार ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर जानकारी ली तो शिक्षिका ने बताया कि श्रेया उस दिन कॉलेज आई ही नहीं थी। इसके बाद परिवार ने राजातालाब थाने में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। दो बार पहुंची पुलिस, नहीं खुला कमरे का दरवाजा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। श्रेया का मोबाइल चालू था और उसकी लोकेशन बच्छांव में मिल रही थी। पुलिस दो बार लोकेशन वाली जगह पहुंची, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खोला। गुरुवार सुबह परिजन मिर्जापुर के भुआलपुर सीखड़ स्थित विवेक के ननिहाल पहुंचे। वहां उसकी बाइक, हेलमेट और बैग मिला। बैग में कमरे की चाबी थी। परिजन चाबी लेकर बच्छांव के पश्चिमपुरा स्थित कमरे पर पहुंचे और दरवाजा खोला। अंदर बाथरूम में श्रेया का खून से सना शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने फोरेंसिक जांच की। डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान ने बताया- युवती की गुमशुदगी के मामले को हत्या में बदल गया है। आरोपी की तलाश के लिए SOG समेत 4 टीमें लगाई गई हैं। आरोपी युवती का दूर का रिश्तेदार भी है। ----------- ये भी पढ़ें- लखनऊ- SBI अफसर ने बैंक मैनेजर पत्नी की हत्या की:लिखा- धोखा दिया; बहन को मारकर खुदकुशी की, पत्नी यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी लखनऊ में SBI के फील्ड ऑफिसर ने बैंक रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी और अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी। पूरी वारदात को उसने प्लानिंग करके अंजाम दिया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली के भरदुआ गांव में सन्नाटा:सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाते समय बिगड़ा था माहौल, फर्जी केस का डर
    Next Article
    बिजनौर में गंगा के उफान से तीसरी बार रास्ता बंद:बहसूमा-ठाकुरद्वारा हाईवे पर 3 फीट पानी भरा, पुलिस चौकी बंद; फसलों पर सीधा असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment