Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तुम देखते रहो सपने, तालिबान ने क्यों सरेआम उड़ाई अमेरिका की खिल्ली!

    1 day ago

    1

    0

    दुनिया की सबसे ताकतवर महाशक्ति अमेरिका और उसके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। लेकिन अब उसी अमेरिका को अफगानिस्तान से खुली चुनौती मिल रही है। जिस तालिबान को कभी अमेरिकी सेना ने दो दशक तक खत्म करने की कोशिश की। आज वही तालीबान अमेरिका के दावों पर तंज कस रहा है। दरअसल तालिबान सरकार के सूचना एवं संस्कृति मंत्री मुहाजिर फराही ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है जिसमें ट्रंप ने अफगानिस्तान के रणनीतिक बगराम एयरबेस पर दोबारा अमेरिकी कंट्रोल की बात कही थी। फराही ने कहा कि ट्रंप बगराम एयरबेस सिर्फ अपने सपनों में ही हासिल कर सकते हैं। अमेरिकी सेना का वह दौर खत्म हो चुका है और अब यह बेस उनकी पहुंच से बाहर है। यह बयान ऐसे समय में आया जब ट्रंप लगातार यह कहते रहे हैं कि अमेरिका को बगराम एयरबेस दोबारा अपने कंट्रोल में लेना चाहिए। इसे भी पढ़ें: उधर पाकिस्तान पर बड़ा हमला, इधर भारत पहुंच गए तालिबानी मंत्रीट्रंप का तर्क है कि यह एयरबेस चीन के बेहद करीब स्थित है और इंडोपेसिफिक क्षेत्र में अमेरिका की रणनीतिक मौजूदगी के लिए बेहद अहम है। अगर अमेरिका के पास बगराम एयरबेस होता तो वह चीन की गतिविधियों पर ज्यादा प्रभावी तरीके से नजर रख सकेगा। दरअसल बगराम एयरबेस अफगानिस्तान का सबसे महत्वपूर्ण सैन्य अड्डा माना जाता है। इसे सोवियत संघ ने अपने दौर में विकसित किया था। बाद में 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के बाद अमेरिका ने इसे अफगानिस्तान में अपने सैन्य अभियानों का सबसे बड़ा केंद्र बना दिया। लगभग दो दशक तक यह अमेरिकी और नाटो सेनाओं का प्रमुख बेस रहा। लेकिन अगस्त 2021 में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालीबान ने इस एयरबेस पर कब्जा कर लिया और तब से यह उसके कंट्रोल में है। विशेषज्ञ मानते हैं कि तालीबान के मंत्री का यह बयान केवल ट्रंप पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं बल्कि दुनिया को यह संदेश देने की कोशिश भी है कि अफगानिस्तान अब किसी विदेशी सैन्य शक्ति के दबाव में नहीं झुकेगा। यह बयान अमेरिका की उस सैन्य वापसी की भी याद दिलाता है जिसे कई विश्लेषकों ने अमेरिकी विदेश नीति की सबसे बड़ी रणनीतिक विफलताओं में से एक बताया था। इसी दौरान तालिबान ने पाकिस्तान को भी कड़ा संदेश दिया। इसे भी पढ़ें: चाबहार में पटरी बिछाकर भारत रचेगा इतिहास! अमेरिका-चीन-पाकिस्तान को झटकामंत्री मुहाज़िर फराई ने कहा कि अफगानिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है और किसी भी बाहरी हमले का जवाब देगा। यह बयान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल के तनाव के बीच आया है। दोनों देशों के बीच सीमा पर लगातार तनाव बना हुआ है। पाकिस्तान का दावा है कि उसने आतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई की है। जबकि अफगानिस्तान ने नागरिकों के हताहत होने का आरोप लगाया है। दिलचस्प बात तो यह है कि पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच तालिबान ने भारत के साथ अच्छे संबंधों की इच्छा दोहराई है। फराही ने कहा कि अफगानिस्तान की विदेश नीति पूरी तरह राष्ट्रीय हितों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भारत के साथ अफगानिस्तान के ऐतिहासिक और व्यापारिक रिश्ते रहे हैं और कोई भी देश यह तय नहीं कर सकता कि अफगानिस्तान किससे दोस्ती रखे और किससे नहीं। हालांकि यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि ट्रंप के बगराम एयरबेस को लेकर दिए गए बयान और तालिबान की प्रतिक्रिया राजनीतिक बयानबाजी का हिस्सा है। इसे भी पढ़ें: युद्ध पर पाकिस्तान में इमरजेंसी मीटिंग, भारत ने किया बड़ा धमाका!अमेरिका की ओर से बगराम एयरबेस पर दोबारा कंट्रोल स्थापित करने की कोई आधिकारिक सैन्य योजना सार्वजनिक नहीं की गई। लेकिन इतना जरूर है कि जिस तालीबान को कभी अमेरिका सैन्य ताकत के दम पर सत्ता से हटाने निकला था, आज वही तालीबान खुलकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयानों का मजाक उड़ा रहा है। बदलते वैश्विक समीकरणों के बीच यह घटनाक्रम इस बात का संकेत जरूर देता है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी वापसी के बाद क्षेत्रीय राजनीति और शक्ति संतुलन में बड़ा बदलाव आया है। इन फतहना लका फतह मुबीना इसका अर्थ है बेशक हमने यानी अल्लाह ने आपको एक खुली और स्पष्ट फतह जीत अता की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    F-35 जेट पर दोस्तों में तकरार! Netanyahu ने चेताया- Middle East का Power Balance बदलेगा
    Next Article
    कुटाई नहीं सीधे चीन की दवाई, इंडोनेशिया में मोदी का तहलका

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment