Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'तुम दोनों को खत्म कर देंगे, खुद को बचा लो':पूर्व सांसद बृजभूषण शरण और विधायक बेटे प्रतीक को जान से मारने की धमकी; FIR दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। प्रतीक भूषण के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही युवक ने कहा, "तुम्हें और तुम्हारे पिता दोनों को जान से मारने का इंतजाम हो चुका है। खुद को बचा सकते हो तो बचा लो।" धमकी मिलने के बाद विधायक के प्रतिनिधि अजय सिंह ने गोंडा पुलिस को इसकी जानकारी दी। लिखित शिकायत के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कॉल करने वाला युवक राजस्थान का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। प्रतीक भूषण सिंह गोंडा सदर विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। वहीं, उनके छोटे भाई करण भूषण सिंह कैसरगंज से भाजपा सांसद हैं। जबकि पिता बृजभूषण शरण सिंह छह बार सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वह भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पूर्व सांसद बृजभूषण को Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जबकि विधायक बेटे प्रतीक की सुरक्षा में चार पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। अब जानिए पूरा मामला… विधायक प्रतीक भूषण सिंह 14 जून को क्षेत्र में थे। भ्रमण के दौरान दोपहर करीब 2:22 बजे उनके निजी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही दूसरी तरफ से युवक ने कहा, "क्या प्रतीक भूषण बोल रहे हो? सुनो, तुम्हें और तुम्हारे पिता बृजभूषण को जान से मार देंगे। इसका इंतजाम हो चुका है। अगर खुद को बचा सकते हो तो बचा लो।" यह कॉल करीब 35 सेकेंड तक चली। धमकी देने के बाद युवक ने फोन काट दिया। कॉल मिलते ही विधायक आवास में हड़कंप मच गया। विधायक ने तत्काल गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की तकनीकी टीम ने संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर दी। तहरीर में जताई गई सुरक्षा को लेकर चिंता पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि विधायक और उनका परिवार लंबे समय से विभिन्न अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोहों और प्रतिबंधित संगठनों के निशाने पर रहा है। पूर्व में भी कई दुर्दांत अपराधी और असामाजिक तत्व इस तरह की हरकतें कर चुके हैं। ऐसे में एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि और उनके परिवार को खुलेआम जान से मारने की धमकी मिलना बेहद गंभीर मामला है। शुरुआती जांच में राजस्थान के अलवर का निकला आरोपी पुलिस की शुरुआती जांच में धमकी देने वाले युवक का कनेक्शन राजस्थान के अलवर जिले से जुड़ा मिला है। जिस मोबाइल नंबर से कॉल की गई थी, वह सिम कार्ड संदीप शर्मा पुत्र दयाराम शर्मा के नाम पर पंजीकृत है। संदीप शर्मा अलवर जिले के मांडावार क्षेत्र के वार्ड नंबर-6 स्थित माजरी भंडा का निवासी बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा धमकी क्यों दी- कोतवाल कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया- मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। विधायक के प्रतिनिधि से कॉल से जुड़े सभी साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसने किन परिस्थितियों में यह धमकी दी और इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी। ----- ये खबर भी पढ़ें राममंदिर कर्मचारी टिन्नू की पत्नी बोली- बदनाम किया जा रहा:SIT तीसरे दिन जांच के लिए पहुंची, BJP नेता बोले- बिना आग धुआं नहीं उठता अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के बाद उनकी पत्नी पूनम यादव सामने आई हैं। उन्होंने कहा- 50 कमरे, हॉस्टल, होटल और लग्जरी गाड़ियों जैसी बातें पूरी तरह गलत हैं। हमें बदनाम किया जा रहा है। यह पति को फंसाने की साजिश है। अगर कोई सबूत है तो दिखाएं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 2 कारों की टक्कर, 3 की मौत:टायर फटने से बेकाबू कार डिवाइडर तोड़कर दूसरे लेन में घुसी; 11 घायल
    Next Article
    राजभर बोले- महाराष्ट्र के बाद अब यूपी का नंबर है:सपा में टूट होने वाली है, रामगोपाल यादव ने शाह को चिट्‌ठी दे दी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment