Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 2 कारों की टक्कर, 3 की मौत:टायर फटने से बेकाबू कार डिवाइडर तोड़कर दूसरे लेन में घुसी; 11 घायल

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, एक कार में बीएससी के 7 छात्र सवार थे, जबकि दूसरी कार में 8 लोग सवार थे जोकि हरिद्वार से लौट रहे थे। बुधवार सुबह यह हादसा आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया थाना क्षेत्र में कुणाल कॉलेज के पास हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रों की अर्टिगा कार का टायर फटने से अनियंत्रित हो गई। बेकाबू कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही नेक्सन कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नेक्सन कार पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को कारों से बाहर निकालकर इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। मृतकों की पहचान धौलपुर जिले के ताशियो गांव निवासी रिंकू शर्मा (पुत्र राकेश शर्मा), मध्य प्रदेश के दतिया निवासी विवेक तिवारी (पुत्र हरिमोहन तिवारी) और मीना श्रीवास्तव (पत्नी अशोक श्रीवास्तव) के रूप में हुई है। देखिए हादसे की 3 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… पुलिस के मुताबिक, धौलपुर से अर्टिगा कार में सवार 7 छात्र बीएससी की परीक्षा देने आगरा आ रहे थे। कार में रिंकू शर्मा, अभिषेक पुत्र रघुराज, जितेंद्र पुत्र राजवीर सिंह, राहुल पुत्र वासुदेव, मनमोहन पुत्र रघुराज सिंह समेत अन्य छात्र सवार थे। घायल अभिषेक शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह सभी छात्र परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे। रिंकू शर्मा कार चला रहे थे। कुणाल कॉलेज के पास पहुंचते ही कार का दाहिनी ओर का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण वह डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही नेक्सन कार से टकरा गई। हादसे में चालक रिंकू शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छात्र घायल हो गए। हरिद्वार से लौट रहा था दूसरी कार में सवार परिवार दूसरी ओर, नेक्सन कार में मध्य प्रदेश के दतिया निवासी 8 लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार, सभी लोग गंगा स्नान और दर्शन के लिए हरिद्वार गए थे। दर्शन के बाद वे अपने घर लौट रहे थे, तभी आगरा-ग्वालियर हाईवे पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। नेक्सन कार में विवेक तिवारी, उर्मिला तिवारी, मीना श्रीवास्तव, राखी वाजपेयी, मनी वाजपेयी, राघव, शिव और सुमित सवार थे। हादसे में विवेक तिवारी और मीना श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुरू की जांच ट्रैफिक डीसीपी ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। घायलों का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- मुस्लिम से BJP नेता बोला-जय श्रीराम कहो, तभी प्रसाद मिलेगा:सिद्धार्थनगर में हंसते हुए 2 पूड़ी-सब्जी के लिए रखी शर्त सिद्धार्थनगर में भाजपा नेता ने भंडारे में प्रसाद देने से पहले मुस्लिम व्यक्ति से जय श्रीराम और जय श्रीकृष्ण के नारे लगवाए। मुस्लिम व्यक्ति हाथ में पत्तल लेकर बीजेपी नेता के पास पहुंचा। काउंटर के पीछे खड़े भाजपा नेता ने कहा- पहले जय श्री राम बोलो, तभी प्रसाद मिलेगा। मुस्लिम व्यक्ति ने मुस्कुराते हुए जय श्रीराम बोला। पूरी खबर पढ़िए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी ने रील बनाने वाले पुलिसवालों को चेताया:कहा- हंसी का पात्र बनने वाला काम मत कीजिए, ये अनुशासनहीनता
    Next Article
    'तुम दोनों को खत्म कर देंगे, खुद को बचा लो':पूर्व सांसद बृजभूषण शरण और विधायक बेटे प्रतीक को जान से मारने की धमकी; FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment