Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमिलनाडु गवर्नर विजय से बोले- 118 विधायकों का समर्थन दिखाएं:TVK के पास 113 MLA; बंगाल में 9 मई को भाजपा सरकार की शपथ

    15 hours ago

    2

    0

    तमिलनाडु में कल नई सरकार के शपथ ग्रहण का मामला फंस सकता है। TVK चीफ विजय ने बुधवार को लोकभवन में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। सूत्रों के मुताबिक, विजय ने 112 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। समर्थन पत्र में TVK 107 और कांग्रेस के 5 विधायकों के हस्ताक्षर हैं। ANI सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने 118 विधायकों के समर्थन के पत्र की मांग की। इस पर विजय ने समर्थन के लिए समय मांगा। 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK की 108 सीटें हैं, लेकिन विजय दो सीटों पर जीते हैं, इसलिए एक सीट छोड़ने पर यह 107 रह जाएंगी। कुल सीटें 233 होने पर भी बहुमत 118 ही रहेगा, इसलिए TVK को 11 और विधायक चाहिए। फिलहाल कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन मिला है। उधर, पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे होगा। प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 मई को विधायक दल की बैठक होगी। TVK को बहुमत के लिए 11 विधायकों की जरूरत विजय लेफ्ट और वीसीके जैसे छोटे दलों के भी संपर्क में हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर AIADMK से भी समर्थन लिया जा सकता है। हालांकि, AIADMK में 20 विधायकों में टूट की खबर भी आ रही है। कौन-कौन सी पार्टी उन्हें समर्थन देंगी यह साफ नहीं है। TVK ने बुधवार को अपने सभी नवनिर्वाचित विधायकों को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू स्थित फोर पॉइंट्स नाम के रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है। बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा, अब तक 4 की मौत बंगाल में 4 मई को रिजल्ट के बाद से हिंसा शुरू हुई। पिछले 24 घंटों के दौरान 4 लोगों की हत्या हुई। इनमें भाजपा और TMC के 2-2 कार्यकर्ता हैं। कोलकाता के न्यू मार्केट में मंगलवार रात भीड़ ने TMC के पार्टी ऑफिस को बुलडोजर से गिरा दिया। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया। वहीं नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में मंगलवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला हुआ। उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। बंगाल में हिंसा की 6 तस्वीरें असम-पुडुचेरी में NDA, केरलम में कांग्रेस; तमिलनाडु में TVK जीती पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 4 मई को आए थे। असम और पुडुचेरी में NDA ने सरकार में वापसी की है। बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें लाकर चौंका दिया। 59 साल में पहली बार राज्य में ऐसी सरकार बनने जा रही है, जिसमें DMK या AIADMK नहीं होगी। दो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एमके स्टालिन अपनी सीट से चुनाव हार गए। पूरी खबर पढ़ें… 5 राज्यों में चुनाव के बाद राजनीतिक हलचल से जुड़े अपडेट्स नीचे पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शर्तें नहीं माने तो ऐसी बमबारी करेंगे...होर्मुज खोलने को लेकर ट्रंप की ईरान को नई धमकी
    Next Article
    विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल बोले- पहले 118 MLAs के साइन लेकर आइए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment