Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमिलनाडु की युवती की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाला गिरफ्तार:पुलिस ने कन्नौज से गिरफ्तार किया, अपने साथ ले गई

    6 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के एक युवक को तमिलनाडु की एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तमिलनाडु पुलिस ने कन्नौज पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में लिया और उसे अपने साथ तमिलनाडु ले गई। युवती ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह घटना गुरसहायगंज कोतवाली के सरायप्रयाग चौकी क्षेत्र के पनगंवा गांव से संबंधित है। आरोपी युवक का नाम अजय है। उसके पिता उदय नारायण ने वर्ष 1984 से तमिलनाडु में बर्फ बेचने का काम शुरू किया था और परिवार के साथ वहीं रहने लगे थे। अजय की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से कन्याकुमारी क्षेत्र की एक किशोरी से हुई थी। कोविड महामारी के दौरान उदय नारायण अपने परिवार के साथ पनगंवा गांव लौट आए थे। आरोप है कि अजय ने बाद में किशोरी की आपत्तिजनक तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड कर दीं। इन तस्वीरों से आहत होकर किशोरी और उसके परिजनों ने तमिलनाडु में रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को तमिलनाडु पुलिस गुरसहायगंज कोतवाली पहुंची और पनगंवा गांव में दबिश दी। कन्याकुमारी थाने की इंस्पेक्टर मिथबुल देवी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर अजय को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि यह मामला तमिलनाडु से जुड़ा है। युवक ने सोशल मीडिया पर युवती की गलत तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिससे किशोरी को ठेस पहुंची है। युवक के खिलाफ तमिलनाडु में मुकदमा दर्ज है और वांछित आरोपी को तमिलनाडु पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अली खामेनेई के निधन पर बिजनौर में शोक:शिया समुदाय ने मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि, सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    होली पर ट्रेनों में भारी भीड़, वेटिंग लिस्ट 150 पार:जौनपुर में यात्रियों को राहत नहीं, तत्काल टिकट मिलना भी मुश्किल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment