Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली पर ट्रेनों में भारी भीड़, वेटिंग लिस्ट 150 पार:जौनपुर में यात्रियों को राहत नहीं, तत्काल टिकट मिलना भी मुश्किल

    4 hours ago

    1

    0

    होली के त्योहार के मद्देनजर घर आने और वापस लौटने वाले रेल यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबी दूरी की लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें पूरी तरह भर चुकी हैं, और वेटिंग लिस्ट 150 का आंकड़ा पार कर गई है। रेलवे द्वारा 'होली स्पेशल' ट्रेनें चलाए जाने के बावजूद यात्रियों को पर्याप्त राहत नहीं मिल पा रही है। कई रूटों पर 'नो रूम' की स्थिति बनी हुई है, जिसका अर्थ है कि कोई सीट उपलब्ध नहीं है। जौनपुर से गुजरने वाली गोदान एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, गाजीपुर-बांद्रा एक्सप्रेस, मऊ-आनंद विहार और मऊ-एलटीटी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में आरक्षण खिड़की खुलते ही सीटें तुरंत भर जाती हैं। यात्रियों के पास अब केवल तत्काल टिकट का ही विकल्प बचा है। आरक्षण प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया कि लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भरी हुई हैं और वेटिंग लिस्ट काफी लंबी हो चुकी है। खिड़की खुलते ही 'नो रूम' की स्थिति बन रही है। उन्होंने आगे बताया कि यात्री तत्काल कोटे पर निर्भर हैं, लेकिन वहां भी मांग के मुकाबले सीटें बेहद कम हैं। तत्काल टिकट के लिए आरक्षण केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हालांकि, सर्वर की धीमी गति और भारी भीड़ के कारण कतार में आगे खड़े केवल कुछ यात्रियों को ही कन्फर्म टिकट मिल पा रहा है, जबकि अधिकांश को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु की युवती की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाला गिरफ्तार:पुलिस ने कन्नौज से गिरफ्तार किया, अपने साथ ले गई
    Next Article
    ईरान के हमलों से बदली दुबई की तस्वीर, सैटेलाइट इमेज ने दुनिया को चौंकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment