Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अली खामेनेई के निधन पर बिजनौर में शोक:शिया समुदाय ने मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि, सौंपा ज्ञापन

    7 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के निधन पर शिया समुदाय ने गहरा शोक व्यक्त किया। नगीना में समुदाय के लोगों ने इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया और थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मोमबत्ती जलाकर खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। यह घटना देर रात नगीना स्थित जामा मस्जिद के इमामबाड़े में हुई। शिया समुदाय के सदस्यों ने खामेनेई की 'शहादत' पर शोक व्यक्त करते हुए फतेहा का आयोजन किया। इस दौरान उनके चित्र के सामने मोमबत्तियां जलाई गईं। नगीना थाना प्रभारी को सौंपे गए ज्ञापन में समुदाय ने ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन पर गहरा दुख और रोष प्रकट किया। उन्होंने इस घटना को अंतरराष्ट्रीय शांति और मानवाधिकारों के दृष्टिकोण से अत्यंत गंभीर बताया। ज्ञापन में कहा गया है कि यह घटना विश्व शांति के लिए चिंताजनक है और इससे अंतरराष्ट्रीय तनाव बढ़ सकता है। किसी भी संप्रभु राष्ट्र के नेता के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून और कूटनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है। समुदाय ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि वह इस विषय में निष्पक्ष जांच और शांति स्थापित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उचित पहल करे। उन्होंने शांति, न्याय और वैश्विक स्थिरता के समर्थन में अपनी आवाज उठाने की बात कही। ज्ञापन में उच्चाधिकारियों से उनकी भावनाओं को संबंधित मंच तक पहुंचाने का आग्रह भी किया गया। इस अवसर पर अली अब्बास हैदर, मेहंदी अर्शि आब्दी हैदर, हामिद मोहम्मद शोएब, रईस अहमद कमाल हैदर, रिहान शबाब अहमद, काशान मेहंदी और शहर के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में पुरानी रंजिश, खूनी संघर्ष में युवक की मौत:हमले में घायल हरिओम ने तोड़ा दम, कई परिजन भी घायल
    Next Article
    तमिलनाडु की युवती की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाला गिरफ्तार:पुलिस ने कन्नौज से गिरफ्तार किया, अपने साथ ले गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment