Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमिलनाडु में डॉग ने महिला को यौन उत्पीड़न से बचाया...VIDEO:मेंटली डिस्टर्ब थी, जबरदस्ती की कोशिश कर रहा था युवक, कुत्तों ने पीछा कर भगाया

    1 day ago

    1

    0

    तमिलनाडु के कोयंबटूर में स्ट्रीट डॉग ने सड़क किनारे बैठी एक महिला को यौन उत्पीड़न की कोशिश से बचा लिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना अशोकापुरम इलाके में रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार देर रात हुई। इलाके में अक्सर रहने वाली एक मानसिक रूप से बीमार महिला फुटपाथ पर बैठी थी, तभी नशे में धुत एक युवक उसके पास आया। युवक ने महिला से पूछा कि क्या ये डॉग्स उसके हैं। महिला ने कथित तौर पर जवाब दिया कि उन्हें भगा दो। युवक ने एक पत्थर फेंका, जिससे एक डॉग कुछ कदम पीछे हट गया, लेकिन वहीं डटा रहा और उस पर भौंकता रहा। इसके बाद युवक ने महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। जब महिला मदद के लिए चिल्लाने लगी, तो डॉग आरोपी पर झपट पड़ा। आरोपी जान बचाकर भागा। इसके बाद भी डॉग ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और दूर तक खदेड़ा। वारदात की 5 तस्वीरें… --------------- ये खबर भी पढ़ें... मालिक की जान बचाने के लिए कोबरा से भिड़ा कुत्ता:बलिया में एक घंटे तक लड़ता रहा; सांप को मारकर खुद भी नहीं बचा यूपी के बलिया में एक लैब्राडोर कुत्ते ने अपने मालिक के परिवार को कोबरा से बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। रविवार रात करीब 2 बजे कुत्ते को घर के बाहर एक कोबरा दिखाई दिया। कोबरा फन फैलाकर फुफकार रहा था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरजी कर रेप केस में पानिहाटी चेयरमैन गिरफ्तार:सबूत मिटाने का आरोप; पुलिस ने बेंगलुरु में छापेमारी के दौरान पकड़ा
    Next Article
    CJP कार्यकर्ता के पिता की पिटाई का मामला:पुलिस बोली- आरोपी की 72 घंटे में गिरफ्तारी होगी, SC/ST एक्ट लगेगा; कॉकरोच पार्टी का धरना खत्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment