Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tamil Nadu के सथानकुलम में घर में घुसकर महिला की हत्या, दो बेटियां अगवा करने वाला युवक अरेस्ट

    23 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु के सथानकुलम के पास घर में घुसकर एक महिला की कथित तौर पर हत्या करने, उसके पति और 12 वर्षीय रिश्तेदार को गंभीर रूप से घायल करने तथा दो किशोरियों को अगवा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार आधी रात के आसपास एक हथियारबंद व्यक्ति उस घर में घुसा, जहां दंपति और उनकी दो किशोर बेटियां तथा एक लड़का सो रहा था।आरोपी ने दरांती से महिला, उसके पति और लड़के पर हमला किया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लड़के की कुछ उंगलियां कट गईं। पुलिस के अनुसार, हमले के बाद आरोपी दोनों लड़कियों को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया।परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल पति तथा लड़के को तिरुनेलवेली के सरकारी अस्पताल ले गए। दोनों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की पहचान आनंदपुरम निवासी ज्ञानप्रकाश (23) के रूप में की है।पुलिस की एक टीम ने उसके घर पर छापा मारा और दोनों लड़कियों को मुक्त करा लिया। पास के जंगल में छिपे ज्ञानप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने दोनों सगी बहनों में से बड़ी बहन से उस समय दोस्ती की थी, जब वह स्कूल में पढ़ती थी।उसने लड़की को एक महंगा मोबाइल फोन भी उपहार में दिया था। लड़की के माता-पिता को दोनों के बीच कई घंटे तक फोन पर बातचीत होने से संदेह हुआ। उन्होंने लड़की को फटकार लगाई, उसका फोन ले लिया और आरोपी से आगे किसी तरह का संपर्क नहीं रखने को कहा।पुलिस ने बताया कि हमले का संबंध इस घटना से था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Agra MLC Seat के 3 बूथों पर दोबारा वोटिंग का प्रस्ताव, CEO ने ECI को भेजा, जानें पूरा मामला
    Next Article
    BJP नेता Ravi Shankar Prasad का Rahul Gandhi पर वार, 1 नवंबर की रैली को बताया सिखों का अपमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment