Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tamil Nadu में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में स्कूल बंद और बांधों में बढ़ा जलस्तर

    10 hours ago

    1

    0

    उत्तर-पूर्वी मानसून की सक्रियता के कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों में लगातार बारिश होने से जलाशयों में जल स्तर तेजी से बढ़ा है और कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। रात भर हुई भारी बारिश के कारण चेन्नई के कुछ हिस्सों और दक्षिणी जिलों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। संकरणकोइल में मूसलाधार बारिश के चलते जलभराव देखने को मिल रहा है।कन्याकुमारी जिले में लगातार भारी बारिश से कोल्लमकोड नगरपालिका क्षेत्र प्रभावित हुआ है। कई घरों में पानी घुस जाने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जलभराव के कारण कई इलाकों में वाहन और घर के जरूरी सामान डूब गए या खराब हो गए।एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि नगर निकाय के कर्मचारी घरों से पानी निकालने में जुटे हैं। इसके साथ ही नालों से जल निकासी तेजी से सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने बृहस्पतिवार को यहां एझिलगम स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का दौरा किया और वहां चल रही तैयारियों तथा समन्वय संबंधी कार्यों का जायजा लिया।उन्होंने राज्य भर में जारी भारी बारिश के बीच मानसून से निपटने की तैयारियों, आपातकालीन राहत उपायों, विभिन्न जिलों के हालात और चलाए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की। बीती रात गरज के साथ भारी बारिश होने के बाद कन्याकुमारी जिला प्रशासन ने आज जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। तिरुनेलवेली और तेनकासी जिले बारिश के कारण पहले ही छुट्टी की घोषणा कर चुके हैं।मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान के 29 डिग्री सेल्सियस से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने राज्य में विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी दी है। मदुरै में भारी बारिश के कारण 140 एकड़ से अधिक क्षेत्र में धान की फसल पानी में डूब गई।किसानों का कहना है कि नहरों की सफाई (गाद हटाने का काम) नहीं होने के कारण फसलें खराब हो रही हैं। उन्होंने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। उत्तर-पूर्वी मानसून के सक्रिय होने से पेयजल आपूर्ति वाले मुख्य स्रोतों और सिंचाई बांधों में पानी का स्तर बढ़ गया है।चेन्नई में पेयजल आपूर्ति के लिए अहम छह प्रमुख जलाशयों की कुल भंडारण क्षमता बढ़कर 37 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वही वैगई बांध में जल स्तर बढ़कर 44.88 फुट हो गया है, जबकि मुल्लापेरियार बांध में जल स्तर 116.90 फुट तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में 26 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।मौसम की मौजूदा स्थिति पर जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि 21 अक्टूबर की शाम से दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तमिलनाडु तट पर निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है और इसके प्रभाव से 23 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व तथा उससे सटे मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न वायु दाब क्षेत्र बनने के आसार हैं। इसके बाद इसके उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने और अधिक तीव्र होने की संभावना है।मौसम विज्ञानी उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बने एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पर भी नजर रख रहे हैं। अनुमान है कि यह अलग मौसम प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगी और शुक्रवार के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर दूसरे कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान तूतीकोरिन, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, तेनकासी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थेनी, डिंडीगुल, मदुरै, कोयंबटूर, नीलगिरि, शिवगंगा, पुदुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुरई सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, इसके अलावा तिरुवल्लुर, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, इरोड, अरियालुर, पेरम्बलूर, कडलूर, नमक्कल, तिरुप्पुर और करूर जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं चेन्नई और इसके पड़ोसी इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान आमतौर पर मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 24 और 25 अक्टूबर को तेज बारिश हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Madhya Pradesh बना अव्वल, दो साल में नष्ट की गई 2.74 लाख किलोग्राम ड्रग्स
    Next Article
    Aamir Shaukeen की माफी के बाद Tripura के पीड़ित युवक ने विवाद खत्म करने की बात कही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment