Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीन महीने में दालमंडी सड़क पब्लिक को सौंपने की तैयारी:चौड़ीकरण में तेजी, अब तक बांटा जा चुका 51 करोड़ मुआवजा, 126 मकान ढहाए

    4 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यासित दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना को लेकर पीडब्ल्यूडी ने बड़ा दावा किया है। विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन सप्ताह में ध्वस्तीकरण पूरा कर सड़क निर्माण शुरू कर दिया जाएगा और तीन महीने के भीतर नई सड़क जनता को सौंपने का लक्ष्य है। अब तक 126 मकानों पर कार्रवाई हो चुकी है और 51 करोड़ रुपये मुआवजा वितरित किया जा चुका है। 30 और 31 मई को 29 मकानों के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया की गई। 17.5 मीटर चौड़ी की जानी है सड़क पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन के के सिंह ने बताया- वाराणसी की दालमंडी गली का चौड़ीकरण कार्य पीडब्ल्यूडी को मिला है। पीडब्ल्यूडी ने यहां जुलाई 2025 से सितंबर 2025 तक 181 मकान और 6 धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर सभी लाल निशान लगाने की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में 650 मीटर लंबी सड़क को 17.5 मीटर चौड़ा किया जाना है, जिसके लिए शासन से 225 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया है। अब तक 126 मकानों पर हुई कार्रवाई के के सिंह ने बताया- दालमंडी में चिह्नित मकानों की सितंबर 2025 से रजिस्ट्री कराई जा रही है। यहां चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण का काम 29 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ था। तब से लेकर 31 मई 2026 तक 126 मकानों पर ध्वस्तीकरण का हथौड़ा चलना शुरू हुआ है। जिसमें 60 से अधिक मकानों को पूरी तरह तोड़ लिया गया है। कुछ का मलबा रह गया है जिन्हे हटाने का काम जारी है। 51 करोड़ दिया जा चुका है मुआवजा केके सिंह ने बताया - दालमंडी चौड़ीकरण में चिह्नित मकानों के कास्तकारों को अभी तक कुल 51 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जा चुका है। कुल मुआवजा राशि 191 करोड़ रुपए शासन ने आंकी थी। जिसमें से अभी तक 51 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं और बची हुई संपत्तियों की लगातार रजिस्ट्री हो रही रही और उन्हें मुआवजा दिया जा रहा है। नगर निगम ने कई मकानों को घोषित किया जर्जर दालमंडी में नगर निगम ने 44 से अधिक मकानों को अति जर्जर की श्रेणी में रखा और चिह्नित मकानों को पीडब्ल्यूडी ने नगर निगम की टीम के साथ गिरवा दिया। इन मकान मालिकों को सिर्फ लैंड का मुआवजा मिलेगा उनकी मिलकियत का कोई मुआवजा नहीं दिया गया। इसी तरह वीडीए ने भी अभी तक 26 से अधिक मकानों को अवैध घोषित किया है जिनपर कार्रवाई की गई है। तीन महीने में पब्लिक के सुपुर्द करेंगे सड़क केके सिंह ने बताया - हमारा लक्ष्य है की मानसून के पहले यहां ध्वस्तीकरण का कार्य समाप्त करवा लिया जाए। उसके बाद जगह को समतल करवाने के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया पीडब्ल्यूडी ही कार्यदायी संस्था है और हमारा लक्ष्य है कि हम अगले तीन माह में यह सड़क पब्लिक के सुपुर्द कर दें। दालमंडी परियोजना में अब तक क्या हुआ?
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर मुठभेड़ में गिरफ्तार लुटेरे की हार्ट अटैक से मौत:सराफा की दुकान में की थी लूट, पैर में लगी थी पुलिस की गोली
    Next Article
    कानपुर देहात में मौसम बदला, तेज हवा-बूंदाबांदी से मिली राहत:किसानों के लिए मूंग फसल पर चिंता, खरीफ को फायदा, सुबह होते ही निकली तेज़ धूप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment