Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तीन रेलकर्मियों को मिला 'स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ' अवार्ड:DRM ने सुरक्षित रेल संचालन में उत्कृष्ट कार्य पर किया सम्मानित

    1 day ago

    1

    0

    पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने गोंडा रेलवे विभाग में तैनात तीन कर्मचारियों को 'स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ' अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान सुरक्षित और संरक्षित रेल संचालन में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। फरवरी 2026 माह के लिए सम्मानित होने वालों में गोंडा के वरिष्ठ गाड़ी प्रबंधक (माल) विनय कुमार, मनकापुर के ट्रैकमैन रामप्रताप और गोंडा के ट्रैकमैन अनिल पाल शामिल हैं। उन्हें लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने चयनित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका कार्य के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में इन कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों के कारण ही गोंडा में सुरक्षित और संरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित हो पाया। अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी सभी कर्मचारी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए रेलवे की सुरक्षा, संरक्षा और परिचालन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों को लगातार ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे का एकमात्र संकल्प लोगों को सुरक्षित और संरक्षित रेल संचालन उपलब्ध कराना है। गुप्ता ने रेलवे विभाग में टीम वर्क की सराहना की और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में और भी कर्मचारी इस सम्मान के लिए चुने जाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर व समन्वय गौरव गुप्ता और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जे.एन. गुप्ता भी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिलीप मिश्रा अखिल भारतीय किसान कांग्रेस समन्वयक नियुक्त:भदोही कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
    Next Article
    टीम इंडिया के एक और दौरे का ऐलान, साल के अंत में करेगी साउथ अफ्रीका का टूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment