Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तृणमूल सांसद के सिर पर 1 करोड़ का इनाम:बुलंदशहर भाजपा चेयरमैन ने की घोषणा, कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण पर उठाए सवाल

    16 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सांसद सयोनी घोष से जुड़ा विवाद अब बुलंदशहर के सिकंदराबाद तक पहुंच गया है। हिंदू संगठनों के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने एक विवादित बयान दिया। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सांसद का सिर काटने वाले को 1 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की। हिंदू संगठनों का आरोप है कि सयोनी घोष ने सोशल मीडिया पर भगवान शिव और शिवलिंग के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट साझा की थी। इससे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी मुद्दे पर सिकंदराबाद में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान मंच से संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित ने कहा, "3100 किमी तक यह प्रचारित कर दो कि जो भी व्यक्ति सयोनी घोष का सिर काटकर लाएगा, उसे मेरी तरफ से एक करोड़ रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।" उनके इस बयान का वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान के सामने आने के बाद विपक्षी दलों और स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। एक संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि द्वारा ऐसी टिप्पणी पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान ने कहा कि भाजपा चेयरमैन का यह बयान दर्शाता है कि भाजपा महिला सशक्तिकरण को लेकर कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के ऐसे बयान उनकी मानसिकता को उजागर करते हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें अभी मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सड़क किनारे बेहोश मिली महिला:पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, कलाई पर लिखा है वाइफ ऑफ कन्हैया
    Next Article
    यूथ्रीए ने 88 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित:यूपी-सीबीएसई टॉपर्स, शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को मिला सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment