Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेरी-मेरी आखिरी मुलाकात...अब मैं जा रहा हूं:हाथरस में पत्नी ने जल्दी जगाया तो युवक ने खुद को गोली मारी, आखिरी बार साले को कॉल किया

    5 hours ago

    1

    0

    हाथरस में पत्नी के जल्दी जगाने से नाराज युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गुस्से में युवक कमरे के अंदर गया और दरवाजा बंद कर लिया। पहले चाय पी फिर साले को फोन किया और कहा कि तेरी- मेरी आखिरी मुलाकात है, अब मैं जा रहा हूं, अपनी बहन का ध्यान रखना। कुछ देर में कमरे से गोली चलने की आवाज आई। दरवाजा तोड़ा गया तो पलंग पर खून से लथपथ शव और पास में तमंचा पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र की है। पहले दो तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए मामला… रामपुर बट्टारी गांव में लालू (35) पुत्र नवाब सिंह परिवार के साथ रह रहा था। खेती-किसानी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। 7 साल पहले लालू की शादी ईटॉर्नी गांव की रहने वाली आशा देवी से हुई थी। घर में एक 6 साल का बेटा आरव और 1 साल की बेटी आरोही है। बड़ा भाई अपने परिवार के साथ अलग रहता है। बुजुर्ग मां-पिता भी बड़े बेटे के साथ ही रहते थे। बेटा आरव किशनपुर गांव के पास एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है और टेंपो से स्कूल जाता था। बुधवार सुबह करीब 5 बजे पत्नी बेटे को स्कूल भेजने के लिए उठी। उसने घर के काम निपटाए फिर किचन में खाना बनाने जा रही थी। गेट टाइट होने की वजह से उससे खुला नहीं। दरवाजा खुलवाने के लिए जगाया था गेट खुलवाने के लिए आशा देवी ने 5 बजे ही लालू को जगा दिया। जल्दी जगाने की वजह से वह नाराज हो गया। रोजना लालू करीब 7 से 8 बजे के बीच सोकर उठता था। दोनों के बीच सुबह-सुबह ही कहासुनी होने लगी और लालू ने पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद पत्नी ने तैयार करके बच्चे को स्कूल भेजा करीब 7 बजे पति को चाय बनाकर दी। लालू ने चाय पीने के बाद कमरा बंद कर लिया। मरने से पहले साले को फोन किया कुछ देर बाद उसने अपने साले को फोन कर कहा, “तेरी-मेरी आखिरी मुलाकात है, अब मैं जा रहा हूं, अपनी बहन को देखना।” इसके बाद तमंचे से गोली चलने की आवाज आई। पत्नी दौड़कर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पत्नी के मायके वालों के पहुंचने पर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर लालू का शव पलंग पर पड़ा था और पास में तमंचा रखा हुआ था। अंदर से दरवाजा बंद कर की आत्महत्या पत्नी आशा देवी ने बताया कि बच्चे को स्कूल भेजने के लिए किचन खुलवाना था। इसी के लिए पति को जगाया था। मैंने कहा उठ जाओ अब तो सुबह हो गई है। मुझसे रसोई का गेट नहीं खुल रहा था। इस बात को लेकर पति एकदम गहरी नींद से उठा और मुझसे लड़ने लगा। झगड़ा करने के बाद मुझे पीटा भी था। इसके बाद भी मैंने गुस्से में चाय बनाकर दी। चाय पी ली फिर मेरे छोटे भाई मानु को फोन कर दिया। उससे बात करते हुए बताया की तेरी मेरी आखिरी मुलाकात है संभालना अपनी बहन को। चाय खत्म करते ही फोन काट दिया और सिर से सटाकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। कोतवाल शिवकुमार ने बताया कि- पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से मिले अवैध तमंचे को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------- यह खबर भी पढ़ें…. पिता ने 19 साल की बेटी की हत्या की:शव पीठ पर बांधकर ले गया, खेत में दफनाया; अलीगढ़ में प्रेमी से शादी पर अड़ी थी अलीगढ़ में पिता ने अपनी 19 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर लाश को पीठ पर बांधकर बाइक से खेत में पहुंचा। 5 फीट गहरा गड्‌ढा खोदा। लाश दफनाकर वापस घर आ गया और सो गया। सुबह उठकर बेटी को ढूंढने का नाटक करता रहा। पुलिस को पूछताछ में पिता के गोलमोल जवाब से शक हुआ। सख्ती की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में कंटेनर ने 4 लोगों को रौंदा:2 की मौत, सभी डिवाइडर किनारे चाय पी रहे थे
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट में विशेष लोक अदालत का आयोजन:अगस्त में लंबित मामलों के निस्तारण हेतु, ऑनलाइन आवेदन सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment