Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में कंटेनर ने 4 लोगों को रौंदा:2 की मौत, सभी डिवाइडर किनारे चाय पी रहे थे

    10 hours ago

    2

    0

    मथुरा में दिल्ली-आगरा हाईवे पर एक बेकाबू कंटेनर ने 4 लोगों को रौंद दिया। मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे सभी लोग सड़क किनारे बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे कंटेनर का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कंटेनर पहले डिवाइडर से टकराया, फिर रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया। कंटेनर के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कंटेनर को भी कब्जे में ले लिया है। हादसा गोविंद नगर थाना क्षेत्र का है। देखिए 2 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… हादसे में दो की मौत, दो गंभीर घायल हादसे में मरने वालों की पहचान चंदौली थाना क्षेत्र के छाता निवासी ललित (27) पुत्र जगदीश के रूप में हुई है, जबकि एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस हादसे में घायल हुए लोगों में छाता निवासी होमगॉर्ड तेजपाल (45) पुत्र बासुदेव और एटा जिले के गंगनपुर गांव निवासी विकास (22) पुत्र महेंद्र शामिल हैं। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका इलाज अस्पताल में जारी है। UPP की तैयारी कर रहा था ललित मृतक ललित के जीजा कुलदीप चौधरी ने बताया- मेरा साला ललित इलाहाबाद में रहकर UPP की तैयारी कर रहा था। मंगलवार रात वह इलाहाबाद से आया था। उसे लेने के लिए उसका दोस्त एटा निवासी विकास आया था। दोनों चौधरी कैंटीन के पास बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक कंटेनर आया और उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में वहां बैठे दो अन्य लोग भी चपेट में आ गए। विकास को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आगे बताया- ललित की 2 जुलाई को शादी तय थी। डीग के पास गांव खोरी विल्सन में उसकी शादी होनी थी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ा हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और बैठा दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां ललित पुत्र जगदीश और एक अज्ञात व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की वजह से कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। बाद में क्षतिग्रस्त कंटेनर को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया गया। थाना गोविंद नगर प्रभारी रवि त्यागी ने बताया- कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। साथ ही अज्ञात मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। ………………. यह खबर भी पढ़िए… एलएलबी छात्रा से रेप के आरोपी ने जुलूस निकाला:गाजियाबाद जेल से छूटते ही समर्थकों ने फूल बरसाए, कंधे पर बैठाकर बाहर लाए गाजियाबाद में रविवार को एलएलबी छात्रा से रेप का आरोपी 8 महीने बाद जमानत पर जेल से बाहर आया। डासना जेल से निकलते ही समर्थकों ने उसपर फूल बरसाए। उसे कंधे पर बैठाकर जेल परिसर से सड़क तक ले गए। फिर गाड़ियों का काफिला निकालकर जुलूस निकाला गया। समर्थकों ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। आरोपी हिंदू युवा वाहिनी का नगर अध्यक्ष रह चुका है। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाला शारीरिक शिक्षक गिरफ्तार:भर्ती परीक्षा-2022 में फेक डॉक्यूमेंट्स लगाने का आरोप,यूपी से बैक डेट में बनवाई डिग्री
    Next Article
    तेरी-मेरी आखिरी मुलाकात...अब मैं जा रहा हूं:हाथरस में पत्नी ने जल्दी जगाया तो युवक ने खुद को गोली मारी, आखिरी बार साले को कॉल किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment