Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैफिक पुलिस ने पिकअप को दौड़ाया, सब्जी कारोबारी की मौत:गड्‌ढे में अनियंत्रित होकर पलटा, पुलिस बोली- आरोप सरासर गलत

    3 hours ago

    1

    0

    हनुमंत विहार में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के दौड़ाने पर चालक आलू लदा पिकअप लेकर भागने लगा। पिकअप आगे गड्‌ढे की चपेट में आकर फुटकर सब्जी विक्रेता पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा बुधवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे हुआ, जिसमें सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके से फरार हो गए। हनुमंत विहार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। तड़के 3:30 बजे सब्जी खरीदने के लिए निकला था घाटमपुर, राहमपुर निवासी अनिल कुशवाहा (43) अर्रा बिनगवां सब्जी मंडी में फुटकर सब्जी विक्रेता थे। परिवार में पत्नी गुड़िया, बेटा अभय है। छोटे भाई प्रेमचंद्र ने बताया कि बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे अनिल साइकिल से हनुमंत विहार थानाक्षेत्र स्थित अर्रा बिनगवां स्थित सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गए थे। वह साइकिल किनारे खड़ी कर बंदगोभी खरीद रहे थे, तभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने आलू लदी पिकअप चालक को दौड़ाया। पुलिस से बच कर भागे चालक ने मंडी में घुसने के लिए पिकअप दौड़ाया, जिसके बाद पिकअप का पिछला पहिया गल्लामंडी पुलिया में गड‌्ढे में पुलिया में फंस गया और पिकअप अनियंत्रित होकर अनिल पर पलट गया, जिसमे उसकी दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फुफेरे भाई राजेंद्र ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके से भाग निकले। नौ साल पहले हादसे में बड़े भाई प्रेम नारायण की मौत भी हो गई थी। मामले में हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के दौड़ाने के बाद सरासर गलत है, हादसे के वक्त कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। पिकअप ओवरलोड था, पुलिया पर रखी पटिया टूटने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गया, जिस कारण हादसा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में जेल से एग्जाम देने पहुंचा छात्र:पुलिस सुरक्षा में दी इंटरमीडिएट की परीक्षा, छेड़खानी की सजा काट रहा है
    Next Article
    फतेहपुर में भाई-बहन के शव सेप्टिक टैंक में मिले:शाम से लापता थे, बुआ ने जताई मारकर फेंकने की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment