Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तिरंगा यात्रा में 80 छात्राएं बेहोश, उल्टियों से तबीयत बिगड़ी:देवरिया में टीचर गोद में उठाकर हॉस्पिटल भागे; कईयों का जमीन पर इलाज

    6 hours ago

    1

    0

    देवरिया में गुरुवार दोपहर तिरंगा यात्रा में शामिल 80 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। स्कूल पहुंचते ही कई छात्राएं बेहोश हो गईं। उल्टियां होने लगीं। आनन–फानन में उन्हें देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एक साथ इतनी छात्राओं के अस्पताल पहुंचने से ट्रॉमा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। बेड कम पड़ गए। कुछ छात्राओं को जमीन पर लिटाकर इलाज किया गया, जबकि एक-एक बेड पर दो-दो छात्राएं लिटाई गईं। 6 से ज्यादा डॉक्टरों की टीम छात्राओं के इलाज और निगरानी में जुटी रही। हालत में सुधार होने पर 21 छात्राओं को घर भेज दिया गया, जबकि करीब 59 छात्राएं अभी भी भर्ती हैं। सभी कस्तूरबा बालिका विद्यालय की 6 से 12वीं क्लास की छात्राएं हैं। डॉक्टरों का कहना है बच्चियों ने कुछ खाया नहीं था। भूखे-प्यासे धूप में खड़े रहने के कारण छात्राएं सीवियर डिहाइड्रेशन का शिकार हुई हैं। फिलहाल छात्राओं की स्थिति खतरे से बाहर है। तस्वीरें देखिए– पूरा मामला जानिए– भाजपा हर जिले में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। गुरुवार दोपहर 12 बजे पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से यात्रा शुरू हुई। लेकिन सुबह 9 बजे से ही कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं को बुला लिया गया था। यात्रा में करीब 20 स्कूलों के लगभग 2,500 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी समेत तमाम भाजपा नेता भी शामिल हुए। करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल सफर तय करते हुए दोपहर करीब एक बजे रवींद्र शाही स्पोट्स स्टेडियम पहुंची। यात्रा के दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रही थीं। भीषण गर्मी के कारण रास्ते में ही कई छात्राओं को परेशानी महसूस होने लगी थी। डेढ़ किलोमीटर की तिरंगा यात्रा, तस्वीरें- स्कूल पहुंचते ही बीमार पड़ी छात्राएं यात्रा पूरी होने के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे जैसे ही छात्राएं वापस स्कूल पहुंचीं। कई छात्राएं बेहोश हो गईं तो बाकी को उल्टियां होने लगीं। आनन-फानन में सभी को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने छात्राओं में डिहाइड्रेशन के लक्षण बताए हैं। अस्पताल में भर्ती छात्राओं में रिंकी कनौजिया (18), अंजलि (15), अंकिता (14), पल्लवी (15), छाया (15), शिवानी (14), रितिका (18), रंभा (16), पल्लवी (17) और रीता (18) समेत अन्य शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एसके मिश्रा ने बताया– बच्चियों में डिहाइड्रेशन के लक्षण मिले हैं और सभी की निगरानी की जा रही है। ओआरएस और स्लाइन दिया जा रहा है। 6 से ज्यादा डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। फिलहाल छात्राओं की हालत खतरे से बाहर है। एसपी भी छात्राओं का हाल जानने पहुंचे घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी अभिजीत आर. शंकर भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों से छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अधिकारियों ने छात्राओं को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- दो युवकों की हत्या करके महंत ने मंदिर में दफनाया:एक की बहन से अफेयर था, दोस्त के साथ समझाने गया था; बागपत में 19 दिन बाद खुलासा यूपी के बागपत में दो दोस्तों की महंत ने हत्या कर दी। दोनों के शव मंदिर परिसर में ही दफना दिए। किसी को शक न हो, इसलिए ऊपर से टाइल्स (सीमेंटेड ईंट) लगवा दीं। 19 दिन बाद इसका खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने गुरुवार तड़के 3 बजे दोनों के शव बरामद किए। पुलिस पहुंचने से पहले ही मंदिर का महंत भाग गया था। उसके शिष्यों ने गुनाह कबूल किया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 11वीं का छात्र PUB-G में तीन लाख हारा:गर्लफ्रेंड से चेहरे पर खून, मुंह पर टेप वाली तस्वीर बनवाई; पिता को भेजकर फिरौती मांगी
    Next Article
    यूपी राज्यपाल बोलीं- लड़कियों, कोई परेशान करे तो ठोक दो:मां-बाप भी बेटियों की गलती माफ कर दें, उन्हें और उनके बच्चों को घर में रखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment