Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी राज्यपाल बोलीं- लड़कियों, कोई परेशान करे तो ठोक दो:मां-बाप भी बेटियों की गलती माफ कर दें, उन्हें और उनके बच्चों को घर में रखें

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को छात्राओं के बड़ी सीख दी। कहा- झांसी की रानी की तरह हिम्मत मत हारना। कोई परेशान करने आए, तो ठोक दो। घबराना मत, पीछे मत हटना। अपने आप में इतनी ताकत बनाओ कि हर चुनौती का सामना कर सको। अगर बच्चियों से कोई गलती हो जाती है, तो अभिभावकों को भी उन्हें माफ कर देना चाहिए। बच्चियों और उनके बच्चों को भी परिवार में अपनाना चाहिए। कई छोटी बच्चियों के 6 महीने या एक साल के बच्चे हैं, लेकिन परिवार उन्हें स्वीकार नहीं करता। मैं कहना चाहती हूं कि एक बार गलती हो गई है, तो उन्हें घर में जगह दें और उनका साथ दें। राज्यपाल गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे झांसी की बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के 31वें दीक्षांत समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति अगर बदलाव का संकल्प ले, तो समाज की दिशा और स्थिति दोनों बदल सकती है। इससे पहले कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने दीक्षांत समारोह की शुरुआत की। मेधावी विद्यार्थियों को मेडल दिए गए। एमएससी एग्रीकल्चर की छात्रा आकांक्षा रावत को स्वर्ण पदक मिला, जबकि 15 छात्र-छात्राओं को सिल्वर और 12 को कांस्य पदक दिए गए। समारोह के मुख्य अतिथि NAAC की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष प्रो. नागेश्वर राव थे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 3 तस्वीरें देखिए… राज्यपाल की कही 2 बड़ी बातें… 1. विश्वविद्यालय सिर्फ सरकारी मदद पर निर्भर न रहें: राज्यपाल ने कहा- आज जरूरत है कि विश्वविद्यालय केवल सरकारी मदद पर निर्भर न रहें, अपने संसाधन भी विकसित करें। उद्योगों, पूर्व छात्रों, शोध परियोजनाओं और नवाचारों के सहयोग से आर्थिक संसाधन बढ़ाए जाने चाहिएं। विश्वविद्यालयों को अच्छे रिसर्च प्रोजेक्ट तैयार कर देश-विदेश की संस्थाओं से सहयोग लेना चाहिए, जिससे शोध और नवाचार को आगे बढ़ाया जा सके। 2. कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे: ‘शिक्षा सबके लिए’ के संकल्प के साथ बालिकाओं के स्कूल छोड़ने की समस्या खत्म करने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। कोई भी बच्चा आर्थिक, सामाजिक या सांस्कृतिक कारणों से शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए परिवार और समाज दोनों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। दीक्षांत समारोह से जुड़े अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तिरंगा यात्रा में 80 छात्राएं बेहोश, उल्टियों से तबीयत बिगड़ी:देवरिया में टीचर गोद में उठाकर हॉस्पिटल भागे; कईयों का जमीन पर इलाज
    Next Article
    दो युवकों की हत्या करके महंत ने मंदिर में दफनाया:एक की बहन से अफेयर था, दोस्त के साथ समझाने गया था; बागपत में 19 दिन बाद खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment