Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक- बाइकों की टक्कर में चार घायल, दो गंभीर:लखीमपुर के नीमगांव में रॉन्ग साइड ओवरटेक से हुआ हादसा

    7 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के नीमगांव में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे ट्रक और दो बाइकों की टक्कर हो गयी। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। देखिए हादसे की तस्वीरें … जानिए पूरा मामला… प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीतापुर जनपद के महोली थाना क्षेत्र के ग्राम नन्हीं कटघरा निवासी दीर्गज सिंह अपनी मां बृजरानी को लेकर बढ़रिया गांव स्थित अपने ननिहाल से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान खीरी थाना क्षेत्र के कस्बा खीरी के मोहल्ला तबेला निवासी सनी अपनी पत्नी जसमीन के साथ कस्ता स्थित ससुराल से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि दीर्गज सिंह ने भूसी से भरे ट्रक को गलत दिशा से ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी सामने से आ रही सनी की बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकें ट्रक के अगले हिस्से में जा घुसीं, जिससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बेहजम पुलिस चौकी प्रभारी सिद्धांत पवार और दीवान निसार अहमद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम भिजवाया। सीएचसी में तैनात डॉक्टरों ने दीर्गज सिंह और सनी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया, जबकि जसमीन और बृजरानी का इलाज बेहजम सीएचसी में जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा:005 केंद्रों पर प्रथम पाली में कंप्यूटर, 7214 केंद्रों पर द्वितीय पाली में नागरिक शास्त्र की परीक्षा
    Next Article
    श्रावस्ती में दो अलग हादसों में दो मासूमों की मौत:दोनों परिवारों के इकलौते बेटे थे, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मासूस को रौंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment