Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:जालौन में परिहार ढाबा के आगे पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

    7 hours ago

    1

    0

    जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास शनिवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। परिहार ढाबा के आगे पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत देखकर उसे उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बता दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया। मृतक की पहचान सुनील सक्सेना के रूप में हुई है। वह कमलेश सक्सेना का बेटा और जालौन कोतवाली के छिरिया सलेमपुर गांव का रहने वाला था। बताया गया कि सुनील अपनी बाइक से घर जा रहा था, तभी पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी समेत मौके से भाग गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस अब ट्रक की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज देख रही है और ट्रक चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में धनुष यज्ञ और श्रीराम-जानकी विवाह का मंचन:लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने भी बांधा समां, देर रात तक जुटे रहे श्रद्धालु
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में 43 पुलिसकर्मियों के तबादले:कोतवाली नगर, खतौली समेत कई थानों में बदलाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment