Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक ने छात्रा और बुजुर्ग को रौंदा, मौत:कन्नौज में बेकाबू ट्रक दुकान में घुसकर पलट गया; 3 गंभीर

    4 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर स्कूटी सवार छात्रा को रौंदते हुए एक दुकान में घुसकर पलट गया। ट्रक के पलटने से फल विक्रेता सहित 4 लोग उसके नीचे दब गए। फल विक्रेता की मौत हो गई जबकि 3 गंभीर हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में कोयला लदा हुआ था। पहले उसने स्कूटी को ठोकर मारी, इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसा। रविवार सुबह का यह हादसा छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के भाऊलपुर तिराहे का है। मृतकों की पहचान दुर्गा नगर की अंशिका (14) और भावलपुर के कन्हैयालाल (65) के रूप में हुई है। अंशिका हाईस्कूल की स्टूडेंट है और कोचिंग के लिए जा रही थी। जबकि बुजुर्ग उसी बाजार में फल की दुकान है। हादसे में कन्हैयालाल के दोनों बेटे भी गंभीर हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि ट्रक के नीचे कुछ और लोग दबे हो सकते हैं। उधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। हादसे की तीन तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… छिबरामऊ के दुर्गानगर के राजू कश्यप की 14 वर्षीय बेटी अंशिका हाईस्कूल की स्टूडेंट है। रविवार को वह अपनी स्कूटी से भाऊलपुर तिराहे के पास स्थित एक कोचिंग में पढ़ने जा रही थी। सुबह करीब 8.30 बजे वह तिराहे के पास पहुंची थी कि अचानक से पीछे से एक बेकाबू ट्रक ने ठोकर मार दी। अंशिका स्कूटी सहित ट्रक के नीचे आ गई। बेकाबू ट्रक उसे रौंदते हुए आगे जाकर एक दुकान में घुसा और पलट गया। ट्रक पलटने से फल विक्रेता कन्हैयालाल, उनके दो बेटे अंकित और अमित के अलावा हेल्पर आदर्श पाल नीचे आ गए। चूंकि, ट्रक में कोयला लगा हुआ था, इसलिए उसके पलटते ही कोयले का कई फीट ढेर लग गया। आनन-फानन में आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। मलबा हटाया जाने लगा। जेसीबी भी मदद के लिए बुलाई गई। ट्रक के नीचे दबे कन्हैयालाल, उनके दो बेटों और एक सहयोगी को बाहर निकाला गया। बुजुर्ग कन्हैयालाल की मौत हो चुकी थी जबकि दोनों बेटे और एक अन्य की हालत गंभीर थी। प्रशासन की मदद से उनको जिला अस्पताल भेजा गया। उधर, ट्रक के नीचे आने से स्कूटी सवार छात्रा अंशिका की भी मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया है। जेसीबी और क्रेन की मदद से ट्रक और कोयले को हटवाया जा रहा है। मृतक अंशिका तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। अंशिका के बाद दूसरे नंबर पर उसका भाई अनिरुद्ध (11), आशी (9) और साक्षी (7) हैं। अंशिका की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं दूसरी तरफ मृतक कन्हैयालाल के पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और तीन बेटियां शामिल हैं। सभी की शादी हो चुकी है। कन्हैयालाल अपनी पत्नी सावित्री देवी की मदद से फल की दुकान लगाते थे। विधायक, डीएम और एसपी पहुंचे अस्पताल ट्रक हादसे के घायलों अंकित, अमित और आदर्श का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पर विधायक अर्चना पांडेय पहुंची। उन्होंने घायलों का हाल जाना। एडीएम देवेंद्र कुमार, एडिशनल एसपी अजय कुमार भी अस्पताल पहुंचे और इलाज की व्यवस्था देखी। सपा ने एक-एक लाख रुपए सहायता का ऐलान किया घटनास्थल पर पहुंचे सपा के पूर्व विधायक अरविंद यादव ने कहा कि ट्रक हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मृतकों के परिजन को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पूर्व विधायक ने यूपी सरकार से 10-10 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है। परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने घायलों का हालचाल लेने के बाद उन्होंने बताया कि मृतक कन्हैयालाल बटाईदार थे और बटाई पर खेती करते थे। ऐसे में सरकार की स्पष्ट गाइडलाइन है कि बटाईदार को भी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के अंतर्गत आच्छादित किया जाता है। उनके परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा इतनी ही धनराशि की सहायता छात्रा के परिजनों को भी दी जाएगी। साथ ही मृतकों की पात्रता का परीक्षण कराया जाएगा, जिसके अनुसार अन्य लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। घायलों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है। उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ेंः- वृंदावन हादसा- BA की छात्रा और युवक की लाश मिली:मृतकों की संख्या 13 हुई; नाव डूबने से पहले के 4 VIDEO सामने आए मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे में अब तक 13 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 3 लोग अब भी लापता हैं। रविवार को तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 250 लोगों की टीम ऑपरेशन में लगी हुई है। अब जांच का दायरा 14 किमी से बढ़ाकर 20 किमी कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:तुर्किये में नेतन्याहू समेत 35 लोगों पर केस, 4600 साल तक जेल की सजा की मांग
    Next Article
    गाजियाबाद में 4 साल की भांजी की हत्या:खिलाने के बहाने ले गया, गला घोंटकर मार डाला; कार के नीचे मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment