Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:तुर्किये में नेतन्याहू समेत 35 लोगों पर केस, 4600 साल तक जेल की सजा की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    तुर्किये में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू समेत 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह मामला गाजा जा रहे राहत मिशन पर कथित हमले से जुड़ा है। इस्तांबुल के मुख्य सरकारी वकील के दफ्तर ने आरोपपत्र दाखिल किया है, जिसमें सभी आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की गई है। इसमें उम्रकैद के साथ 1,102 साल से लेकर 4,596 साल तक की अतिरिक्त सजा की मांग शामिल है। आरोपों में मानवता के खिलाफ अपराध, नरसंहार, गैरकानूनी हिरासत, यातना और लूट जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह मामला पिछले साल सितंबर में हुई एक घटना से जुड़ा है, जब सुमुद फ्लोटिला नाम का एक राहत मिशन गाजा की ओर जा रहा था। इन जहाजों में खाने-पीने का सामान, दवाइयां और दूसरी जरूरी मदद भेजी जा रही थी। जांच के मुताबिक, जब यह फ्लोटिला अंतरराष्ट्रीय समुद्र में था, तब इजराइली नौसेना ने इसे रोक लिया। आरोप है कि सैनिक जहाजों पर चढ़ गए, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और जहाजों को आगे बढ़ने से रोक दिया। तुर्किये का कहना है कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ थी, क्योंकि यह घटना अंतरराष्ट्रीय पानी में हुई थी और जहाज राहत सामग्री लेकर जा रहे थे। इसी वजह से इस पूरे मामले को गंभीर अपराध मानते हुए केस दर्ज किया गया है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… हैती में भगदड़ से 30 लोगों की मौत, अचानक बारिश से बिगड़े हालात हैती के सिटाडेल लाफेरियेर किले में एक वार्षिक समारोह के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना किले के एंट्री गेट के पास हुई। अधिकारियों के मुताबिक, ज्यादा भीड़ और अचानक हुई बारिश के कारण हालात बिगड़ गए। लोग एक साथ बाहर निकलने की कोशिश करने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। यह किला 19वीं सदी की शुरुआत में बनाया गया था और UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। हर साल यहां बड़ी संख्या में छात्र और पर्यटक आते हैं। हैती के कार्यवाहक प्रधानमंत्री एलिक्स डिडियर फिल्स-एमे ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि मौके पर कई युवा मौजूद थे। राहत और बचाव टीम मौके पर तैनात है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शांति वार्ता फेल होते ही ट्रंप की ईरान को धमकी, देखें क्या बोले?
    Next Article
    ट्रक ने छात्रा और बुजुर्ग को रौंदा, मौत:कन्नौज में बेकाबू ट्रक दुकान में घुसकर पलट गया; 3 गंभीर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment