Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर घायल:गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल से कानपुर रेफर

    19 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार झोलाछाप चिकित्सक को टक्कर मार दी। इस हादसे में चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, वीरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय शिवराम गांव-गांव जाकर मरीजों का उपचार करते हैं। रविवार शाम वह अपनी बाइक से पुठरी गांव जा रहे थे। गांव के बाहर पीपल के पेड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चिकित्सक का पैर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और पूरी तरह कुचल गया। गंभीर हालत में परिवार के लोग उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर आए। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दीपक तिवारी ने बताया कि घायल चिकित्सक के पैर की हड्डी टूट गई है, मांस फट गया है और नसें भी पूरी तरह बाहर आ चुकी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर कानपुर रेफर कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा के कदंब विहार में हिंदू सम्मेलन:सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित पर संतों ने दिया जोर
    Next Article
    लखनऊ में अमृतलाल नागर की ड्योढ़ी पर साहित्य चर्चा:साहित्यकारों ने अमर कथाकार के व्यक्तित्व-कृतित्व पर की बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment