Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा के कदंब विहार में हिंदू सम्मेलन:सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित पर संतों ने दिया जोर

    19 hours ago

    1

    0

    मथुरा की कदंब विहार कॉलोनी में रविवार को एक हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के हजारों महिला-पुरुषों ने भाग लिया। कार्ष्णि परंपरा के संत कार्ष्णि विश्व चैतन्य जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह संपर्क प्रमुख प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि संघ पर कई बार प्रतिबंध लगे, लेकिन हर बार संगठन पहले से अधिक मजबूत होकर उभरा। उन्होंने संघ की सौ वर्ष की यात्रा, 'पंच परिवर्तन' के संकल्प और हिंदू सम्मेलन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। मिसेज इंडिया और समाजसेवी डॉ. सुधा लांबा ने अपने संबोधन में हिंदू समाज से जातीय विभाजनों से ऊपर उठकर संगठित रहने और देशहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और आपसी सहयोग को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। मीरा चौधरी ने भी समाज में एकता, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि कार्ष्णि विश्व चैतन्य जी महाराज ने अपने उद्बोधन में वर्ण व्यवस्था, भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र और गुरु परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा प्रत्येक व्यक्ति का प्रथम कर्तव्य है और सुदृढ़ पारिवारिक संस्कार ही मजबूत समाज की नींव होते हैं। सम्मेलन में बाल कलाकारों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में समिति सचिव सतीश शर्मा, ब्रज मोहन अग्रवाल, कैलाश चंद, विपिन शर्मा, मुकेश शर्मा, हरिओम गुप्ता, विजेंद्र वैदिक और गिरधारी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक संघ चुनाव: कई पदों पर निर्विरोध चयन:तीन ब्लॉकों में अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष पदों पर 8 मार्च को होगा मतदान
    Next Article
    ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर घायल:गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल से कानपुर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment