Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत:सीतापुर में ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, चालक फरार, आठ बच्चों का पिता था

    13 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेमरा खुर्द गांव निवासी 50 वर्षीय जगदीश पुत्र रामचरण गौतम गांव के ही रामसजीवन वर्मा के खेत में मजदूरी करने जा रहे थे। वह ट्रैक्टर पर बैठकर खस भरने के लिए जा रहे थे, जबकि ट्रैक्टर खेत स्वामी का पुत्र बच्चालाल चला रहा था। बताया जाता है कि ट्रैक्टर गांव के बाहर स्थित सत्य ओम शिक्षण संस्थान के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे एक अन्य ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के प्रयास में उसका पहिया सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गया। संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया और जगदीश उसके नीचे दब गए। 3 तस्वीरें देखिए… हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर जुट गए और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जगदीश को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी सांडा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा चार पुत्र—अशोक, सुशील, मनोज और उपेंद्र तथा चार पुत्रियां नीलम, पिंकी, संगीता और आरती हैं। इनमें अशोक और नीलम की शादी हो चुकी है, जबकि तीन बेटे और तीन बेटियों की शादी अभी होनी बाकी है। ग्रामीणों ने बताया कि कृषि योग्य पर्याप्त जमीन न होने के कारण मृतक और उसका परिवार मजदूरी कर जीवन यापन करता था। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना पाकर सकरन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पराग डेयरी का बैंक खाता सील:82.84 लाख रुपए टैक्स बकाया, तीन दुकानें भी की गई सील
    Next Article
    व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजकर 80 लाख ठगे:साइबर अपराधी ने बैंक मैनेजर को बनाया निशाना, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment