Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी 2 बाइकें, 3 की मौत:3 घायल, लखीमपुर में निघासन–सिंगाही स्टेट हाईवे पर हादसा, एक बाइक पर सवार थे 4

    4 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर-खीरी में तेज रफ्तार दो बाइकें आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में एक बाइक पर सवार 4 में 1 और दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गये। ट्रैक्टर चालक, गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे फंसे युवकों को बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी सीएचसी भेजा गया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। तीन घायलों का इलाज जारी है। हादसे के कारण रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोड साइड कराकर ट्रैफिक सामान्य कराया। पुलिस ने बताया- बाइकों की स्पीड काफी अधिक थी। युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। इनमे से 4 युवक बारात से अपने गांव लौट रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग अपने एक रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर निघासन–सिंगाही स्टेट हाईवे की है। हादसे की तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... निघासन–सिंगाही स्टेट हाईवे पर निघासन कोतवाली क्षेत्र के मोटे बाबा सरयू पुल के पास शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे तेज रफ्तार दो बाइकें आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। दोनों बाइकों पर कुल 6 लोग सवार थे। एक बाइक पर सवार 4 लोग बारात से लौट रहे थे, जबकि दूसरी बाइक सवार सवार दो लोग रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लकड़ी के लट्‌ठे लदे हुए थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी 6 लोग सड़क पर गिर पड़े। ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगाया, पर तब तक ट्रॉली का पिछला पहिए तीन युवकों के ऊपर से गुजर चुका था। मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया। वहीं बाकी 3 युवक दूर गिरने के कारण बच गया। हादसे के दौरान हाईवे से गुजर रहा एक अन्य बाइक सवार भी चपेट में आकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही निघासन कोतवाल महेश चंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निघासन ले जाया गया। डॉक्टरों ने तीन युवकों सिंगाही गांव निवासी छोटू (22) व सुरेश (26) और बरोठा गांव विकास (23) को मृत घोषित कर दिया। जबकि बरोठा गांव निवासी बिरजू (25) पुत्र जगदीश गौतम और दो अन्प का इलाज जारी है। दो पड़ोसी, एक की दो महीने पहले हुई थी शादी मृतकों में सिंगाही वार्ड निवासी छोटू पुत्र पुत्तू (22) अविवाहित था। वहीं सुरेश पुत्र रमेश (26) विवाहित था। दोनों आपस में पड़ोसी बताए जा रहे हैं। तीसरा मृतक विकास (23) पुत्र सीताराम निवासी बरोठा था। उसकी शादी दो महीने पहले ही हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही तीनों के घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे, जांच शुरू हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम राजीव निगम, सीओ शिवम् कुमार, सिंगाही इंस्पेक्टर मनीष कुमार सिंह और तिकुनिया इंस्पेक्टर पुष्पराज कुशवाहा भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार लोग एक ही बाइक पर सवार थे, जिससे संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए… 'इकलौते बेटे को बर्थ-डे मनाने भेजा…वो कफन में लिपटकर लौटा':झांसी में मां बोली- पहली बार पार्टी करने भेजा, वो छोड़कर चला गया “मेरा बेटा 16 साल का हो गया था। वह हर बार घर में ही बर्थडे पार्टी करता था, लेकिन पहली बार मैंने उसे पार्टी के लिए घर के बाहर अकेले जाने दिया। क्या पता था कि मैं उसे आखिरी बार देख रही हूं। जब बेटा घर लौटा, तो कफन में लिपटा हुआ था। वह हम लोगों को हमेशा के लिए छोड़कर चला गया।” यह कहना है अपने इकलौते बेटे निवेश को खोने वाली मां नीतू सक्सेना का। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    2027 में जयंत करेंगे मुख्यमंत्री का तिलक- त्रिलोक त्यागी:मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन को बढ़ाने का संकल्प
    Next Article
    मेरठ में सिपाही से मारपीट, पांच लाख की चेन लूटी:चार युवकों पर हमला और लूट का आरोप, मामला दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment