Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तुर्किये में इजराइली दूतावास के बाहर गोलीबारी:पुलिस ने दो हमलावरों को मारा, एक को पकड़ा; अमेरिका ने 1500 नाविकों को बहरीन से निकाला

    14 hours ago

    1

    0

    तुर्किये के इंस्तानबुल शहर में मंगलवार को इजराइल के कॉन्सुलेट के पास गोलीबारी हुई। कुछ लोग बंदूक लेकर वहां पहुंचे और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई। इस गोलीबारी में 2 हमलावर मारे गए और एक को पुलिस ने पकड़ लिया। एक पुलिसवाला भी घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई। तुर्किये के मंत्री अकिन गुरलेक ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है। अभी तक हमलावरों का मकसद पता नहीं चल पाया है। वहीं ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले के खतरे के बाद अमेरिका ने बहरीन से अपने करीब 1500 नाविकों को वापस बुला लिया है। बहरीन में अमेरिका की नेवी का 5th फ्लीट मौजूद है, जो पूरे मिडिल ईस्ट में समुद्री ऑपरेशन संभालती है। ईरान जंग से जुड़ी 5 तस्वीरें… ट्रम्प ने ईरान को 1 रात में तबाह करने की धमकी दी ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को “एक ही रात में खत्म किया जा सकता है।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान तय समय से पहले अमेरिका से समझौता नहीं करता, तो कार्रवाई कभी भी हो सकती है और यह मंगलवार रात भी हो सकती है। ट्रम्प की शर्त है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को खोले। यह वही रास्ता है, जहां से दुनिया के करीब 20% तेल की सप्लाई गुजरती है। इसके लिए उन्होंने मंगलवार रात 8 बजे (वॉशिंगटन समय) तक की डेडलाइन दी है, जो भारत में बुधवार सुबह 5:30 बजे होती है। व्हाइट हाउस में ट्रम्प ने कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान के नेता बातचीत तो कर रहे हैं, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि कोई समझौता होगा या नहीं। वहीं, ईरान ने अस्थायी युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उसने कहा है कि वह स्थायी समाधान चाहता है और उस पर लगे प्रतिबंध हटाए जाएं। पूरी खबर पढ़ें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेल संकट का चीन पर असर क्यों नहीं पड़ा:20 साल पहले इमरजेंसी भंडार बनाए, नए तरीकों से बिजली; केमिकल के लिए भी निर्भर नहीं
    Next Article
    आर्टेमिस-II ने अपोलो-13 का गलती से बना रिकॉर्ड तोड़ा:चांद पर जाते समय ऑक्सीजन टैंक फट गया था, मुश्किल से बची थी एस्ट्रोनॉट्स की जान

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment