Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    त्रिलोकपुर में बकरी को लेकर विवाद, चले लाठी-डंडे, VIDEO:7 लोग घायल, दोनों पक्षों ने दी तहरीर

    8 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में बकरी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिसमें करीब 6 से 7 लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस मारपीट का वीडियो मंगलवार को सामने आया है। यह पूरा मामला मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव का है। विपक्षियों के खेत में बकरी जाने पर हुआ विवाद त्रिलोकपुर निवासी मोहम्मद आमिन पुत्र मोहम्मद हबीब ने बताया कि उनकी बकरी अकसर ही विपक्षी के खेत में चली जाती थी। विपक्षियों ने शुरू में 2-3 बार मना किया। सोमवार को मोहम्मद शब्बीर, इमरान, इरफान, समीम (पुत्रगण दस्तगीर) और मोहम्मद तौफीक (पुत्र रईस) उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। पहले तो कहासुनी हुई फिर विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद लाठी-डंडों और पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस हादसे में दोनों पक्षों के करीब 7 लोग घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। दोनों पक्षों ने किया समझौता मसौली थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में नेशनल हाईवे पर 2km लंबा जाम:जवाहर पुल पर ट्रक खराब होने से घंटों फंसे वाहन, परीक्षा देने वाले बच्चे भी परेशान
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल:भनवाड़ा के पास आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, मृतक गन्ना सेंटर जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment