Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल:भनवाड़ा के पास आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, मृतक गन्ना सेंटर जा रहा था

    7 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भनवाड़ा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से हुआ। मृतक की पहचान भनवाड़ा निवासी 50 वर्षीय खालिद पुत्र मुन्फेद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खालिद अपनी बाइक से गन्ना तोल सेंटर पर चौकीदारी के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही शहजाद का पुत्र कैफ चाय देने जा रहा था और उसके साथ अफीक पुत्र रियासत भी था, जो परीक्षा देने के लिए जा रहा था। आमने-सामने भिड़ीं बाइकें भनवाड़ा से करीब एक किलोमीटर आगे दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने खालिद को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल कैफ और अफीक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंच जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही रतनपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। रतनपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि दो बाइकों के एक्सीडेंट की सूचना मिली है, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    त्रिलोकपुर में बकरी को लेकर विवाद, चले लाठी-डंडे, VIDEO:7 लोग घायल, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
    Next Article
    रामलीला देखने निकले युवक का शव पेड़ से लटका मिला:कुशीनगर में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, जांच में जुटी पुलिस टीम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment