Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेलर ने ट्रैक्टर-टैंकर को टक्कर मारी:चालक और डिवाइडर पर सिंचाई कर रहा मजदूर गंभीर, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसा हुआ। नैसारा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े ट्रैक्टर-टैंकर को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक और हाईवे डिवाइडर पर पौधों की सिंचाई कर रहा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एनएच-31 पर डिवाइडर के बीच लगे फूल-पौधों की सिंचाई के लिए ट्रैक्टर-टैंकर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नंदगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज गाजीपुर भेजा। वहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि घायल हुए दोनों व्यक्ति मरदह थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में अलविदा जुमे की नमाज पर कड़ी सुरक्षा:ड्रोन से की गई निगरानी, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा
    Next Article
    वाराणसी में दामाद ने ससुर की गला दबाकर हत्या की:जमीन के पैसे को लेकर विवाद, बेटा बोला- मेरे नाना को पापा ने मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment