Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में दामाद ने ससुर की गला दबाकर हत्या की:जमीन के पैसे को लेकर विवाद, बेटा बोला- मेरे नाना को पापा ने मार डाला

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में गुरुवार रात दामाद ने अपने ससुर की गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान उसकी पत्नी लगातार पति को रोकने की कोशिश करती रही, जबकि बच्चे चीखते-चिल्लाते रहे। लेकिन आरोपी दामाद ने किसी की नहीं सुनी और मार डाला। हत्या के बाद आरोपी घर में ही बैठा रहा। आरोपी के बेटा ने पुलिस को फोन करके कहा- पापा ने मेरे नाना को मार डाला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, जमीनी विवाद को लेकर ससुर और दामाद के बीच पहले से तनातनी चल रही थी। गुरुवार को कहासुनी हो गई। इसी दौरान दामाद ने पहले ससुर के सीने पर वार किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना हरहुआ पुलिस चौकी के बड़ागांव की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… जमीन के पैसे को लेकर ससुर और दामाद में होती थी लड़ाई मृतक की पहचान बड़ागांव निवासी किशोरी के रूप में हुई है। 13 साल पहले किशोरी ने अपनी बेटी नीतू की शादी शिवपुर थाना क्षेत्र के भरलाई निवासी संजय कुमार से कराई थी। इसके बाद से संजय अपने ससुर के घर पर ही रहता था। संजय और नीतू के तीन बेटे आयुष (12 साल), अंश (10 साल) और अन्वय (8 साल) हैं । संजय दिहाड़ी पर मजदूरी करके घर का खर्च चलाता है, जबकि ससुर किशोरी ट्रॉली चलाते थे। करीब 2 साल पहले किशोरी ने अपनी जमीन बेच दी थी। इस जमीन के पैसों को लेकर संजय और किशोरी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शराब के नशे में घर लौटा किशोरी की बेटी नीतू ने बताया- मेरा पति संजय मजदूरी करके गुरुवार शाम को शराब के नशे में घर आया। करीब रात 8 बजे मेरे पिता किशोरी भी ट्रॉली चलाकर घर लौटे। इस दौरान संजय ने अपने ससुर किशोरी को गाली देना शुरू कर दिया। मैं समझाने और रोकने के लिए पहुंची, लेकिन संजय ने मुझे भी गालियां दी। इसी बीच संजय और मेरे पिता के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान मेरे बेटे भी आया और नाना को मारने से मना किया, लेकिन संजय ने बच्चों को भी गालियां देते हुए भगा दिया। पत्नी बोली- मेरे पति ने गला दबाकर हत्या की संजय ने पहले अपने ससुर के सीने पर वार किया और फिर गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद संजय कमरे में चला गया। नीतू के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद लोग रोने-चिल्लाने लगे। इसके बाद बेटे आयुष ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर बड़ागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और संजय कुमार को हिरासत में ले लिया। साथ ही किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में बड़ागांव थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया- ससुर की हत्या करने वाले आरोपी दामाद को हिरासत में लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें आगरा में फैशन डिजाइनर ने सुसाइड से पहले VIDEO बनाया; कहा- सिपाही ने मेरा शोषण किया, FIR नहीं लिखी गई, मरने के बाद इंसाफ मिलेगा आगरा में 34 साल की फैशन डिजाइनर ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया था। इसमें रोते हुए कह रही है कि सिपाही ने मेरा शोषण किया। उसके खिलाफ थाने में शिकायत दी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पढ़ी गई खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेलर ने ट्रैक्टर-टैंकर को टक्कर मारी:चालक और डिवाइडर पर सिंचाई कर रहा मजदूर गंभीर, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
    Next Article
    LPG सिलेंडर की किल्लत, इंडक्शन की एडवांस बुकिंग:वाराणसी में इंडक्शन की डिमांड बढ़ी, दुकानदार बोले- खत्म हो रहा स्टाक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment