Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प बोले- अमेरिका-इजराइल के हमले में खामेनेई की मौत:ईरानी जनता के साथ न्याय हुआ, दावा- मलबे से शव मिला; ईरान बोला- सुप्रीम लीडर जिंदा

    2 hours ago

    1

    0

    इजराइल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान में राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक खामेनेई मारा गया। उन्होंने इसे ईरान के जनता के साथ-साथ अमेरिका और दुनियाभर के देशों के लिए न्याय बताया। इससे पहले CNN से बात करते हुए इजराइली अधिकारियों ने दावा किया कि उनके पास खामेनेई के शव की तस्वीर है, जिसे मलबे से बरामद किया गया है। इजराइल और अमेरिका ने जॉइंट अटैक में खामेनेई के घर को पूरी तरह तबाह कर दिया है। दूसरी तरफ ईरान ने कहा कि खामेनेई की मौत की खबरों को गलत बताया। विदेशमंत्री अब्बास अराघची ने बताया कि सुप्रीम लीडर जिंदा है। उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है। खामेनेई के दामाद और बहू की मौत की खबर अमेरिका-इजराइल के हमलों में खामेनेई के दामाद और बहू की मौत की खबर है। तेहरान सिटी काउंसिल के एक सदस्य ने दावा किया है कि खामेनेई के दामाद और बहू की मौत हो गई। यह जानकारी रॉयटर्स ने यंग जर्नलिस्ट्स क्लब के हवाले से दी है। शनिवार रात तेहरान और उसके आसपास कई स्थानों पर हमले हुए थे। ईरानी सरकारी मीडिया ने राजधानी में कई धमाकों की पुष्टि की थी। हालांकि खामेनेई के परिजनों की मौत की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। अमेरिका या इजराइल की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों से अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 740 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने दी है। ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 घायल हैं। इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किए हमले में 10 बड़े शहरों को निशाना बनाया। ईरान का पलटवार- इजराइल समेत 9 देशों पर हमला अमेरिका और इजराइल के हमले के जवाब में ईरान ने भी ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इन हमलों में इजराइल समेत मिडिल-ईस्ट के 9 देशों को निशाना बनाया गया। ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं और कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब व UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया। इतना ही नहीं, ईरान ने UAE के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमला किया। ईरान ने दुबई के पाम होटल एंड रिसोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला किया। इसके अलावा बहरीन में कई रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल के ईरान पर हमले से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran Israel War LIVE: UNSC में ईरान और अमेरिका के राजदूत में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे को दी चेतावनी
    Next Article
    इजराइल-ईरान का एक दूसरे पर हमला, 20 PHOTOS:खामेनई को घर को निशाना बनाया; ईरान ने दुबई में बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन दागा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment