Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प बोले- ईरान के खार्ग आइलैंड का सैन्य ठिकाना तबाह:ईरानी तेल का 90% एक्सपोर्ट यहां से; मुजतबा खामेनेई पर ₹92 करोड़ का इनाम

    1 hour ago

    1

    0

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर मौजूद सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो अगला निशाना इस इलाके का ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर भी हो सकता है। खार्ग आइलैंड फारस की खाड़ी में स्थित है और इसे ईरान के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है। खार्ग आइलैंड ईरान के तेल निर्यात का सबसे बड़ा सेंटर है। देश के करीब 80 से 90% कच्चे तेल का एक्सपोर्ट इसी द्वीप से होता है। यहां बड़े तेल टर्मिनल, पाइपलाइन, स्टोरेज टैंक और जहाजों में तेल भरने की सुविधाएं मौजूद हैं। बताया जाता है कि यहां से हर दिन करीब 70 लाख बैरल तक तेल जहाजों में लोड किया जा सकता है। वहीं अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के बारे में जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 92 करोड़ रुपए तक का इनाम घोषित किया है। यह घोषणा अमेरिकी विदेश विभाग के ‘रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस’ प्रोग्राम के तहत की गई है। इस लिस्ट में अली लारिजानी समेत कई अन्य ईरानी अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। दावा-ईरान दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज से गुजरने देगा ईरान ने दो भारतीय गैस टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दो भारतीय LPG टैंकर जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते भारत की ओर रवाना होंगे। इससे घरेलू गैस आपूर्ति पर पड़ रहे दबाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एक कच्चे तेल का टैंकर भी 1 मार्च के आसपास होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है और सऊदी अरब का तेल लेकर शनिवार तक भारत आ सकता है। इससे पहले गुरुवार शाम को ही भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने कहा था कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में भारत को सुरक्षित रास्ता देगा। उन्होंने कहा- भारत और ईरान के बीच लंबे समय से दोस्ताना रिश्ते और आपसी भरोसा रहा है। दावा- ईरान के नए सुप्रीम लीडर का पैर काटना पड़ा कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं। ब्रिटिश मीडिया द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल होने के बाद उन्हें तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में चोट इतनी गहरी थी कि उनका एक पैर काटना पड़ा और लिवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के एक हिस्से को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां भारी सुरक्षा तैनात है। मुजतबा खामेनेई को उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद 9 मार्च को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था। अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिडिल ईस्ट के इतिहास का सबसे बड़ा अटैक, ईरान की 'जान' खर्ग आइलैंड पर अमेरिका ने की भीषण बमबारी; ट्रंप बोले- सभी मिलिट्री टारगेट तबाह
    Next Article
    राजाराम हत्याकांड में बहू की कस्टडी रिमांड लेगी पुलिस:1.50 करोड़ का ट्रांजेक्शन और 1300 मिनट की बातचीत, 30 सवालों की लिस्ट तैयार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment