Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प बोले- ईरान की सरकार गिरेगी, लेकिन तुरंत नहीं:जनता खुद सत्ता बदलेगी; ईरानी राष्ट्रपति का आरोप- अमेरिका-इजराइल इस्लामी देशों को बिखेरना चाहते हैं

    17 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान की मौजूदा सरकार गिर सकती है, लेकिन यह तुरंत नहीं होगा। फॉक्स न्यूज रेडियो को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा आएगा जब ईरान की जनता खुद अपनी सरकार बदल देगी। ट्रम्प ने कहा कि ईरानी लोगों के पास हथियार नहीं हैं, इसलिए उनके लिए सरकार बदलना बड़ी चुनौती है। हालांकि उन्होंने कहा कि यह बदलाव संभव है, बस शायद तुरंत नहीं होगा। वहीं ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने अमेरिका और इजराइल पर आरोप लगाया कि दोनों देश युद्ध के जरिए ईरान को कमजोर करना और तोड़ना चाहते हैं। पजशकियान ने कहा कि अमेरिका और ‘जायनिस्ट शासन’ (इजराइल) ईरान और बड़े इस्लामी देशों को बिखेरने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कोशिशों के बावजूद ईरान अपनी संप्रभुता और एकता की रक्षा करेगा। दावा- ईरान के नए सुप्रीम लीडर का पैर काटना पड़ा कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं। ब्रिटिश मीडिया द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल होने के बाद उन्हें तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में चोट इतनी गहरी थी कि उनका एक पैर काटना पड़ा और लिवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के एक हिस्से को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां भारी सुरक्षा तैनात है। मुजतबा खामेनेई को उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद 9 मार्च को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था। अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 मार्च से लापता थी 13 साल की बच्ची, बदायूं के एक घर से हुई बरामद, साथ काम करने वाले युवक ने रची थी साजिश
    Next Article
    कोडीन कफ तस्करी: सौरभ गुप्ता की जमानत याचिका खारिज:कोर्ट ने अपराध को गंभीर माना, कहा- जांच और गवाह प्रभावित हो सकते हैं

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment