Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प बोले- ईरान पर भरोसा खत्म हो रहा:ईरान ने कहा- हमला हुआ तो US-इजराइल के बेस पर अटैक करेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अब उन्हें ईरान पर भरोसा नहीं रहा। कैंप डेविड में कैबिनेट बैठक के दौरान उन्होंने कहा, ईरान झूठ बोलता है, गलत जानकारी देता है। बातचीत की बात तो करता है, लेकिन बार-बार अपने वादे से मुकर जाता है। हालांकि, ट्रम्प ने साफ किया कि दोनों देशों के बीच बातचीत अभी भी चल रही है। उन्होंने बताया कि अमेरिका की ओर से स्टीव विटकॉफ, जेडी वेंस, मार्को रुबियो और जेरेड कुशनर बातचीत संभाल रहे हैं। उधर, ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका हमला करता है तो उसका जवाब पूरी तैयारी के साथ दिया जाएगा। उनके मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में अमेरिका और इजराइल के अहम सैन्य ठिकानों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाएगा। हालांकि, अमेरिका की ओर से संभावित नए हमले पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पेंटागन ने भी इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार किया है। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… 1. जयशंकर की ईरानी विदेश मंत्री से बात: विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में कारोबारी जहाजों और उन पर काम करने वाले नाविकों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। 2. ईरान जंग में 16 भारतीयों की मौत: इस साल पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद अब तक 16 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है। इनमें 10 नाविक शामिल हैं। सरकार ने संसद में इसकी जानकारी दी। 3. पेंटागन ने मांगे 18.2 अरब डॉलर: अमेरिका के रक्षा विभाग (पेंटागन) ने ईरान युद्ध के दौरान इस्तेमाल की गई मिसाइलों का भंडार फिर से भरने के लिए 18.2 अरब डॉलर (करीब 1.59 लाख करोड़ रुपए) की आपात फंडिंग मांगी है। 4. IRGC सदस्यों के शव ईरान पहुंचे: ईरानी मीडिया के मुताबिक, इराक में हाल के अमेरिकी और सऊदी हमलों में मारे गए IRGC के पांच सदस्यों के शव शुक्रवार को ईरान लाए गए। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान में भी बन गई 'कॉकरोच पार्टी', मुनीर-शहबाज की BP बढ़ाने वाला कौन, किस मसले पर काटेंगे बवाल?
    Next Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में F-35B फाइटर जेट क्रैश; पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment