Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प बोले- ईरानी सरकार के लोगों को मारना सम्मानजनक:वे कई साल से निर्दोषों की हत्या कर रहे; न्यूयॉर्क टाइम्स पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया

    10 hours ago

    1

    0

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 14वां दिन है। डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान की सरकार से जुड़े लोगों को मारना उनके लिए 'बहुत बड़ा सम्मान' है। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अमेरिका, ईरान की सरकार को हर तरह से कमजोर कर रहा है। उनके मुताबिक अमेरिका सैन्य और आर्थिक तरीके से ईरान पर दबाव बना रहा है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान की नौसेना और वायुसेना को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता को तेजी से खत्म किया जा रहा है और उसके कई नेता मारे जा चुके हैं। ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान पिछले 47 साल से दुनिया भर में निर्दोष लोगों को मारता रहा है और अब मैं अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर, उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा हूं। उन्होंने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की भी आलोचना की। ट्रम्प ने लिखा कि अमेरिका, ईरान के शासन को सैन्य, आर्थिक और दूसरे तरीकों से पूरी तरह तबाह कर रहा है, लेकिन अगर कोई न्यूयॉर्क टाइम्स पढ़े तो उसे लगेगा कि अमेरिका जीत ही नहीं रहा है। दावा- ईरान के नए सुप्रीम लीडर का पैर काटना पड़ा कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और कोमा में हैं। ब्रिटिश मीडिया द सन की रिपोर्ट के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हमले में घायल होने के बाद उन्हें तेहरान के सिना यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। रिपोर्ट के मुताबिक हमले में चोट इतनी गहरी थी कि उनका एक पैर काटना पड़ा और लिवर को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। अस्पताल के एक हिस्से को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां भारी सुरक्षा तैनात है। मुजतबा खामेनेई को उनके पिता और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद 9 मार्च को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया था। अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हुई थी। पढ़ें पूरी खबर… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुश्मनों को चेताया, सेना की तारीफ... मोजतबा खामेनेई का पहला संदेश
    Next Article
    फोर्ब्स अफ्रीकी अरबपतियों की सूची में अव्वल अलीको डेंगोटे:बैंक से निकाले 90 करोड़, रातभर कैश छूते रहे ताकि अमीर होने का एहसास हो, 8 की उम्र में सीखने लगे थे बिजनेस के गुर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment