Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प बोले-NATO देश ईरान जंग में साथ नहीं देना चाहते:हम उनकी रक्षा करते हैं, वे मदद नहीं कर रहे, अब किसी की जरूरत नहीं

    17 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि NATO के ज्यादातर सहयोगी देश ईरान के खिलाफ चल रहे अमेरिकी सैन्य अभियान में शामिल नहीं होना चाहते। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका वर्षों से इन देशों की सुरक्षा पर अरबों डॉलर खर्च करता रहा है, लेकिन जरूरत के समय वे साथ नहीं आते। उन्होंने NATO को ‘वन-वे स्ट्रीट’ बताया। ट्रम्प ने कहा कि उन्हें इस रवैये पर हैरानी नहीं है और अमेरिका को अब सहयोगी देशों की मदद की जरूरत भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक खत्म कर दिया है और अब वह किसी के समर्थन के बिना भी स्थिति संभाल सकता है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि जापान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया जैसे देशों की मदद की भी अमेरिका को जरूरत नहीं है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ट्रम्प का यह बयान सहयोगी देशों के साथ अमेरिका के रिश्तों में बढ़ती दूरी की ओर इशारा करता है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… भारत का नंदी देवी जहाज गुजरात पहुंचा भारत का नंदा देवी जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके आज रात 2:30 बजे गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा। इस जहाज में करीब 46,500 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई है। इससे पहले भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंच चुका है। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिडिल ईस्ट संकट में ऐसे फंसा PAK, अफगानिस्तान हमले की रणनीति पर उठ रहे सवाल
    Next Article
    महराजगंज में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या,अंतिम-संस्कार से इनकार:परिजन बोले- शराब पिलाने के बहाने ले गए थे आरोपी, सड़क के किनारे मिला शव

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment