Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन की चपेट में आई 12वीं की छात्रा, मौत:अंबेडकरनगर में परिवार में विवाद के बाद घर से निकली थी, बोर्ड परीक्षा के दिन हादसा

    7 hours ago

    1

    0

    मालीपुर थाना क्षेत्र के मालीपुर-जाफरगंज टिकरी के पास रेलवे लाइन पर बुधवार सुबह 17 वर्षीय किशोरी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी मनीषा (17) पुत्री रामकुमार कक्षा 12 की छात्रा थी। वह खजूरी बाजार स्थित राम अवतार इंटर कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। उसका बुधवार को बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर था। वह सुबह करीब 9 बजे मालीपुर-जाफरगंज टिकरी के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंची और ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार किसी बात को लेकर घर में कहा-सुनी हो गई थी, जिसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गई। मनीषा तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थी तथा एक भाई भी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में शिव मंदिर में तोड़फोड़:महंत-सेवादार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, भगवान कार्तिकेय-नंदी जी की मूर्ति तोड़ी; प्रधान के भाई, बेटे भांजे पर आरोप, VIDEO
    Next Article
    आज से जनसुनवाई करेंगे DM-SSP, देखेगा सीएम कार्यालय:सीएम योगी की नाराजगी के बाद बढ़ी सख्ती; जारी हुआ आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment