Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में शिव मंदिर में तोड़फोड़:महंत-सेवादार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, भगवान कार्तिकेय-नंदी जी की मूर्ति तोड़ी; प्रधान के भाई, बेटे भांजे पर आरोप, VIDEO

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी के मुजफ्फरनगर में एक शिव मंदिर में तोड़फोड़ और महंत से मारपीट हुई। मारपीट के दौरान हमलावरों ने मंदिर में भगवान कार्तिकेय और नंदी जी की मूर्तियों को खंडित कर दिया। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। महंत ने आरोप लगाया कि शराब के नशे में धुत होने के कारण आरोपियों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया गया था। इसी कारण उन्होंने सेवादार का अपहरण कर पीटा। बाद में मुझे भी एकजुट होकर पीटा। गालियां दीं। जनेऊ तोड़ने और भगवा पगड़ी फाड़ने की कोशिश की। तमंचा और पत्थर लेकर दौड़ाया। ग्रामीणों ने उनकी जान बचाई। वीडियो में करीब 30 लोगों को मंदिर के अंदर महंत और एक सेवादार से धक्का-मुक्की और मारपीट करते देखा जा सकता है। मंदिर के महंत ने गांव के ग्राम प्रधान, ग्राम प्रधान के भाई, बेटे, भांजे के खिलाफ नामजद और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत की है। फिलहाल पुलिस, मंदिर में लगे सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मंदिर के आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर शाहपुर थाना क्षेत्र के हरसौली चौकी के पास स्थित श्री शिवनाथ मंदिर का बताया जा रहा है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए... अब पढ़िए हमले की कहानी, महंत की जुबानी... महंत पुष्कर नाथ ने बताया- मंदिर का हाल में ही जीर्णोद्वार कराया गया है। प्रशासन से अनुमति लेकर 15 फरवरी को मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई थी। मंदिर में नियमित पूजा-पाठ चल रहा है। मंगलवार शाम आरती के बाद श्रद्धालु अपने घरों को लौट गए थे। इसी दौरान शाम करीब 8 बजे ग्राम प्रधान तेजवीर का भाई पिंटू, बेटा अजय, और भांजा कलुआ उर्फ कल्लू भाई मंदिर परिसर में पहुंचे। वे शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने मंदिर में घुसने की कोशिश की, पर शराब के नशे में होने के कारण प्रवेश नहीं दिया गया। मंदिर में प्रसाद वितरण कर रहे सेवादार को बुलाया तो वह नहीं आया, क्योंकि आरोपी हंगामा कर रहे थे। बस इसी बात को लेकर उन्होंने सेवादार का सरेआम अपहरण कर लिया और सूनसान जगह ले जाकर बुरी तरह पीटा। जिसका वीडियो भी मेरे पास है। इसके बाद आरोपी सेवादार को मंदिर के पास लाकर फिर से पीटने लगे। मैं गांव में प्रसाद देने गया था। मुझे फोन आया तो मैं भागकर मंदिर पहुंचा। जब लौटा तो सेवादार नहीं दिखा। कुछ देर बाद आरोपी उसे लेकर आए और मेरे सामने ही करीब 25-30 लोग फिर से पीटने लगे। जब मैंने हमलावरों से पूछा कि क्यों मार रहे हो, तो उन्होंने मुझे भी पीटना शुरू कर दिया। मेरी पगड़ी उतारने की कोशिश की गई। जनेऊ तोड़ने का प्रयास किया गया। हमलावर मेरे पीछे तमंचा और पत्थर लेकर दौड़े। धक्का-मुक्की की, गालियां दीं। जान बचाने के लिए मैं भागा, तब गांव वालों ने मुझे बचाया। लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। भगवान शिव की मूर्ति भी तोड़ने की कोशिश महंत का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने मंदिर में स्थापित कार्तिकेय जी और नंदी भगवान की मूर्तियां तोड़ दीं। भगवान शिव की मुख्य विशालकाय मूर्ति को भी तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन मैंने किसी तरह हमलावरों को रोक लिया। रात 3 बजे थाने में शिकायत महंत पुष्कर नाथ ने आरोप लगाया कि हमलावरों में ग्राम प्रधान तेजवीर का भाई पिंटू, बेटा अजय और भांजा कलुआ उर्फ कल्लू शामिल थे। उन्होंने बताया- मैं रात 3 बजे सीओ के पास पहुंचा और थाने में लिखित शिकायत दी है। “धर्मगुरु का अपमान, कड़ी कार्रवाई हो” महंत ने कहा- एक हिंदू धर्मगुरु का अपमान हुआ है, देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित की गई हैं। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मैंने अपने गुरुओं को पूरी जानकारी दे दी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वे स्वयं आकर अपने स्तर से कार्रवाई करेंगे। आरोपी की पहचान के बाद होगी कड़ी कार्रवाई- थाना प्रभारी शाहपुर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने कहा- घटना की शिकायत मिलते ही जांच की गई है। मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोगों का मारपीट करते हुए वीडियो मिला है। आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पहचान के बाद कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए मंदिर के पास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। अब जानिए वीडियो में क्या है... इस घटना से जुड़ा करीब डेढ़ मिनट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में 40 सेकेंड के फुटेज में दो दर्जन से अधिक लोगों को मंदिर के सेवादार को घसीट-घसीटकर पीटते हुए देखा जा सकता है। सेवादार को मंदिर के बाहर घसीटते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य फुटेज में मंदिर में खंडित मूर्तियां दिखाई दे रही हैं। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… कार 6 बार पलटी, बाप-बेटे समेत 3 की मौत:रायबरेली में पेड़ से टकराई, दुल्हन के भाई समेत 2 घायल रायबरेली में कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार 6 बार पलटी खाते हुए खाई में गिर गई। हादसे में बाप-बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। दुल्हन के भाई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। बुलंदशहर और अलीगढ़ के रहने वाले तीन लोग बारात में शामिल होने के लिए आए थे। वे ट्रेन से रायबरेली पहुंचे थे। दुल्हन का भाई अपने दोस्त के साथ उन्हें रिसीव करने पहुंचा था। घर लौटते वक्त हादसा हो गया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में करंट से महिला की मौत:मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया, गांव में तनाव
    Next Article
    ट्रेन की चपेट में आई 12वीं की छात्रा, मौत:अंबेडकरनगर में परिवार में विवाद के बाद घर से निकली थी, बोर्ड परीक्षा के दिन हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment