Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत:कासगंज के गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा, पटरी पर लिखे गांव नाम से हुई पहचान

    3 hours ago

    1

    0

    कासगंज के गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक 55 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम देहली बुजुर्ग निवासी संगीता पत्नी गिरीश चंद्र भारद्वाज के रूप में हुई है। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई, जब महिला कासगंज से अनवरगंज जा रही ट्रेन की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की एक खास बात यह रही कि महिला ने अपनी मौत से पहले रेलवे स्टेशन की पटिया पर अपने गांव का नाम लिख दिया था। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने संबंधित थाने से संपर्क किया और परिजनों को सूचित कर शव की शिनाख्त कराई। परिजनों ने बताया कि संगीता शनिवार सुबह स्नान और पूजा-पाठ के बाद दरियावगंज स्टेशन के पास अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कोई कदम उठाएगी। पुलिस से सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका संगीता के परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं। उनके चार बच्चों का विवाह हो चुका है, जबकि 17 वर्षीय बेटी रानी अविवाहित है। उनके बड़े बेटे का नाम अनूप और छोटे बेटे का नाम अंशुल है। मृतका के पति गिरीश चंद्र भारद्वाज खेती करते हैं और पैर से विकलांग हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती के तिघरा में मां दुर्गा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा:भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे जयकारे
    Next Article
    गोरखपुर में शुरू हुआ MCC हाई परफार्मेंस कैंप:चमिंडा वास ने खिलाड़ियों को दिए टिप्स, बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment