Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:बबीना में केरला एक्सप्रेस से कटकर गई जान, रेलवे में ट्रेडमैन के पद पर कार्यरत थे

    14 hours ago

    1

    0

    बबीना रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह लगभग 7:30 बजे एक रेलवे ट्रेडमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अतुल बघेल के रूप में हुई है। अतुल बघेल, जो पुनावली उमरी, थाना जिला भिंड के निवासी थे, रेलवे में ट्रेडमैन के पद पर कार्यरत थे। घटना के समय वह रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे, तभी 12625 नंबर की केरला एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। अतुल की शादी आठ महीने पहले हुई थी और उनकी पत्नी अगले महीने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस घटना से परिवार में गहरा सदमा है। यह हादसा खंबा नंबर 1101 30 और 34 के बीच हुआ। सूचना मिलने पर आरपीएफ बबीना और जीआरपी झांसी की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग का शव मिला:पॉइंटमैन ने स्टेशन मास्टर को दी जानकारी
    Next Article
    बाइक पेड़ से टकराई, 2 युवकों की मौत:घाटमपुर में नीलगाय से बचने के चक्कर में हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment