Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक पेड़ से टकराई, 2 युवकों की मौत:घाटमपुर में नीलगाय से बचने के चक्कर में हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर के रेउना थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दोनों को घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अचानक सामने आ गई नीलगाय कानपुर देहात के बमरौली घाट निवासी कैलाश पाल (पुत्र रामकेश पाल) अपने गांव के साथी छोटू पाल (पुत्र राजू पाल) के साथ देर रात बाइक से किसी निजी काम से घाटमपुर आ रहे थे। जैसे ही वे रेउना थाना क्षेत्र के दुरौली गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी 6129 ने दोनों घायलों को तत्काल घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दूसरे युवक की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव भेजे पोस्टमार्टम घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि पंचायतनामा की कार्रवाई गजनेर पुलिस द्वारा की जा रही है और घटना की पूरी जानकारी उन्हें साझा कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:बबीना में केरला एक्सप्रेस से कटकर गई जान, रेलवे में ट्रेडमैन के पद पर कार्यरत थे
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में मधुमक्खियों के हमले से मौत:पत्नी के साथ औघड़ बाबा के दर्शन करने आए थे, अस्पताल ले जाने से पहले गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment