Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन में SI भर्ती अभ्यर्थी से अभद्रता:गाली गलौच के बाद नहीं वापस किए 150 रुपए, लखनऊ डीआरएम ने शुरू की जांच

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में पुलिस भर्ती का पेपर देने आए अभ्यर्थी ने टीटीई पर अभद्रता और गाली गलौच करने का आरोप लगाकर शिकायत की है। मामले में डीआरएम ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि ट्रेन में टीटीई ने टिकट की जांच शुरू की, लेकिन मेरे पास में टिकट नहीं था। इसमें 350 रुपए पेनाल्टी के साथ में किराया बनाया गया। इसके लिए 500 रुपए की नोट टीटीई को दी। बचे हुए रुपए मांगे तो टीटीई ने अभद्रता करते हुए गाली गलौच शुरू कर दी। गोंडा के रहने वाले रोहित सिंह ने बताया- लखनऊ में यूपी एसआई का पेपर देने के लिए आए थे। बादशाह नगर रेलवे स्टेशन से उनकी 20103 ट्रेन 14 मार्च को थी। इसमें स्टेशन पहुंचने पर देरी हुई तो बिना टिकट ट्रेन के सामान्य कोच में बैठे थे,लेकिन टीटीई ने अभद्रता की। गाली-गलौच का विरोध करने पर मोबाइल भी छीन लिया। आरोप है कि टीटीई ने मौके पर मुंबई से टिकट बनाने तक की धमकी दी थी। इस दौरान काफी रिक्वेस्ट के बाद टीटीई ने मोबाइल वापस किया। डीआरएम ने शुरू की जांच एक्स पर शिकायत होने के बाद रेलवे प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया है। इसके बाद जांच शुरू कर दी है। डीआरएम की तरफ से पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया गया है। वहीं, पीड़ित का कहना है कि उनके साथ में गलत व्यवहार किया गया है। इस तरह के व्यवहार से उनके सम्मान को ठेस पहुंची है, लेकिन वह नहीं चाहते कि टीटीई के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाए,लेकिन उन्हें अपना व्यवहार सुधारना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में एकमा ने सामूहिक इफ्तार पार्टी आयोजित की:हिंदू-मुस्लिम एकता दिखी, कालीन कारोबार में दुआ मांगी गई
    Next Article
    सहारनपुर में रालोद में शामिल हुईं कई महिलाएं:कांशीराम जयंती पर रेखा गुप्ता के नेतृत्व में ली सदस्यता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment